सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद चली बहस पर बोली 'संजना सांघी'- दुख है एक सर्कस को जन्म दे दिया है
सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा की एक्ट्रेस संजना सांघी इन दिनों अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। संजना सांघी फिल्म प्रमोशन के लिए मीडिया से बात कर रही हैं। जहां पर वह सुशांत के साथ शूटिंग और उनके निधन के बाद के माहौल पर भी खुलकर अपनी राय रख रही हैं।
एक वेबसाइट की खबर अनुसार संजना सांघी ने कहा है कि वह एक इंसान के तौर पर खुशी हैं कि बतौर लीड एक्ट्रेस उनकी शुरुआत हो रही है। लेकिन अपने साथी को खोने के दुख और सदमे ने मुझे सन्न कर दिया है।

दैनिक जागरण की रिपोर्ट अनुसार फिल्म के ओटीटी रिलीज पर संजना ने कहा है कि अगर किसी ने मुझे दो साल पहले बताया होता कि महामारी आएगी, जब हमने फिल्म की शुरुआत की थी तो मुझे हंसी आ जाती। फिलहाल इस समय सुशांत को श्रद्धांजलि देने के लिए ओटीटी से बेहतर तरीका नहीं सोच सकते थे।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications