सुशांत पर जब लगे थे मीटू के आरोप तो संजना संघी कहां थीं? रिया के बयान पर आया एक्ट्रेस का रिएक्शन
सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा की को-स्टार संजना संघी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल में ही रिया चक्रवर्ती ने मीटू आरोपों को लेकर बयान दिया। रिया ने कहा कि संजना संघी ने बहुत तेरी से आकर मीटू आरोपों पर सफाई दी थी। इस वजह से भी सुशांत सिंह राजपूत काफी परेशान हुए थे। बता दें दिल बेचारा की शूटिंग के दौरान ऐसी खबरें आई थीं कि सुशांत ने संजना के साथ गलत बर्ताव किया। लेकिन बाद में एक्ट्रेस संजना ने खुद साफ किया ये गलत व झूठे आरोप हैं।
अब संजना संघी का बयान सामने आया है जिन्होंने रिया चक्रवर्ती के लेटेस्ट स्टेटमेंट पर अपना रिएक्शन दिया। इंडिया टुडे से बात करते हुए संजना ने कहा कि एक महिला के तौर पर वह इस विषय पर काफी कुछ पहले ही कह चुकी हैं। मैं 25 इंटरव्यू में बहुत कुछ कह चुकी हूं और अब मुझे कुछ कहने की जरूरत नहीं है। इसके अलावा एक्ट्रेस से जब पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी सुशांत को परेशान व डिप्रेस्ड देखा है? तो इस पर संजना ने कहा कि मेरा कोई हक नहीं कि मैं किसी को डिप्रेस्ड कहूं।
संजना ने कहा कि उन्होंने कभी इस पर ध्यान नहीं दिया। हम दोनों का रोल ही काफी भावुक कर देने वाला था। इसीलिए हमने ज्यादा समय खुद को शांत और चुप ही रखा।


Click it and Unblock the Notifications











