फराह के साथ बोमन थे असहज और शिरीष थे नाराज

बोमन के अलावा फराह और बोमने को करीब देख कोई और भी खुश नहीं था और वो कोई और नहीं बल्कि फराह के पति शिरिंष कुंदर हैं। हाल ही में फराह ने ट्विटर पर लिखा था "शिरीष को मुझे किसी और के साथ देखना पसंद नहीं।"
फिल्म के ट्रेलर में बोमन और फरहा बेहतर तालमेल के साथ नजर आ रहे हैं। 52 वर्षीय अभिनेता ने बताया कि फिल्म के उन रोमांटिक दृश्यों में अभिनय करना आसान नहीं था। बोमन ने कहा "मैं बहुत ज्यादा सहज नहीं था। यह एक ऐसा चरित्र था जिसमें असहज दिखना था। यह बढि़या था कि मैं असहज था जो चरित्र के लिए बढि़या था। चरित्र में यह सहज दिखना चाहिए इसके लिए मैने फराह के साथ दृश्य से पहले काफी अभ्यास किया।"
इस फिल्म की पटकथा 40 वर्षीय दो व्यक्तियों पर आधारित है जो एक दूसरे से प्यार करने लगते हैं। इस किरदार को बोमन और फरहा ने अदा किया है। संजय लीला भंसाली की बहन बेला सहगल द्वारा निर्देशित यह फिल्म 24 अगस्त को सिनेमा घरों में प्रदर्शित होने जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications











