बॉलीवुड में अपनी जगह बनाना बहुत मुश्किल: नील नितिन मुकेश

अभिनेता नील नितिन मुकेश वैसे तो एक फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखते हैं, लेकिन फिल्म जगत में अपनी जगह बनाने के लिए उन्हें अपनी राह खुद तलाशनी पड़ी। उनका मानना है कि फिल्मों में पैर जमाए रखना बड़ा कठिन है।

नील ने कहा, "यह बहुत मुश्किल है। आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ती है और खुद को बनाए रखने के लिए लगातार संघर्ष करना पड़ता है।" नील ने 2007 में फिल्म 'जॉनी गद्दार' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी और सराहे भी गए थे।

Shortcut Romeo Review

नील ने एक साक्षात्कार में कहा, "सैंकड़ो लोग फिल्मों में भाग्य आजमाते हैं, लेकिन उनमें से 30-40 अभिनेता ही स्टार का दर्जा पाते हैं।"

नील महान पाश्र्वगायक मुकेश के पोते हैं। उन्होंने अब तक के अपने करियर में 'न्यूयार्क', 'जेल', 'लफंगे परिंदे', 'सात खून माफ' और 'प्लेयर्स' जैसी फिल्मों में काम किया है।

उनकी हालिया फिल्म 'शॉर्टकट रोमियो' निर्देशक सुसी गणेशन की तमिल फिल्म 'तिरुथु पायाले' की हिंदी रीमेक है। हालांकि फिल्म दर्शकों और समीक्षकों को प्रभावित करने में कामयाब नहीं हुई लेकिन नील रीमेक फिल्मों में काम करने को बुरा नहीं मानते।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X