विवेक से कोई सलाह नहीं ली: अक्षय

अक्षय का कहना है कि उन्होंने मनोरंजन उद्योग में खुद को स्थापित करने के लिए विवेक से कोई सलाह नहीं ली। उन्होंने कहा, "मुझे पूरा विश्वास है कि यदि मुझे उनकी सलाह लेनी पड़ी तो वह मुझे कुछ अच्छे सुझाव देंगे। वैसे हमारे बीच ऐसा रिश्ता नहीं कि मैं उनकी सलाह मांगू क्योंकि हमारे बीच ज्यादा बातचीत नहीं होती।"
'इसी लाइफ में' अक्षय के साथ निर्देशक सूरज बड़जात्या की भतीजी विधी कास्लीवाल की भी पहली फिल्म है। वैसे अक्षय रंगमंच पर काम करते रहे हैं। मगर वह हमेशा से फिल्मों को अपनी मंजिल के तौर पर देखते थे।
वह कहते हैं, "मेरा सपना हमेशा से फिल्मों में काम करना रहा है। वैसे मुझे थियेटर से प्यार है लेकिन मैं फिल्में करना चाहता था क्योंकि मैं हिंदी सिनेमा का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। मुझे यह पता था कि एक अभिनेता के प्रशिक्षण के लिए थियेटर महत्वपूर्ण हो सकता है।"


Click it and Unblock the Notifications











