राजकुमार से डेटिंग करने की वजह से नहीं मिली 'सिटी लाइट्स': पत्रलेखा
जबकि इस फिल्म के जरिए रूपहले पर्दे पर दस्तक देने जा रही अभिनेत्री पत्रलेखा कहती हैं कि फिल्म निर्देशक हंसल मेहता और फिल्मकार महेश भट्ट ने उन्हें 'सिटीलाइट्स' में अभिनेता राजकुमार राव से उनके रिश्ते की वजह से नहीं लिया है।
पत्रलेखा ने कहा कि , "आपको लगता है कि भट्ट साहब और हंसल मेहता, राजकुमार से मेरा ताल्लुक होने की वजह से मुझे फिल्म में लेंगे? बिल्कुल नहीं। आप उनसे उनका श्रेय नहीं छीन सकते। हंसल सर कभी अपने काम से समझौता नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, "मैं सलाह दूंगी कि कृपया जाएं और फिल्म देखें, तब सबको यकीन हो जाएगा कि मुझे काम राजकुमार से डेटिंग करने की वजह से नहीं मिला है।"
'शाहिद' फिल्म के अभिनेता राजकुमार से अपने रिश्ते के बारे में पूछे जाने पर पत्रलेखा ने कहा, "मैं उन्हें कई वर्षो से जानती हूं। इसलिए इस बारे में बताने जैसी कोई बात नहीं है। मैं 24 और वह 28 साल के हैं। इसलिए हमारा एक रिश्ते में होना स्वाभाविक है और बस यही है।"
फिल्म एक राजस्थानी युगल की कहानी जो जीविका कमाने के लिए सपनों के शहर मुंबई आते हैं, लेकिन जल्द ही उन्हें बुरी स्थितियों का सामना करना पड़ता है। फिल्म के गाने ..जीने की वजह... ने पहले ही लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है तो वहीं फिल्म के एक्टर राजकुमार से इस बार भी लोगों को एक बड़े धमाके की उम्मीद है।


Click it and Unblock the Notifications












