RJ Mahvash के साथ Chahal ने अपना रिश्ता किया कन्फर्म? कहा- 'पूरा इंडिया जान चुका है'

Yuzvendra Chahal RJ Mahvash Relationship Status: टीम इंडिया के मशहूर स्पिनर युजवेंद्र चहल इन दिनों न सिर्फ क्रिकेट बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उन्हें नेटफ्लिक्स के कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में ऋषभ पंत और कोच गौतम गंभीर के साथ देखा गया, जहां उन्होंने अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर इशारों-इशारों में बड़ा हिंट दे दिया।
चहल ने कही ये बात
शो के एक मजेदार सेगमेंट में कीकू शारदा ने चहल से पूछ लिया- 'कौन है वो लड़की?' इस पर चहल ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया- 'इंडिया जान चुका है, चार महीने पहले।' उनके इस जवाब को सुनकर दर्शक चौंक गए और सोशल मीडिया पर लोग मान बैठे कि चहल ने आरजे महवश के साथ अपने रिश्ते की इनडायरेक्टली पुष्टि कर दी है। हालांकि, उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया।
नवजोत सिंह सिद्धू ने भी नहीं छोड़ा मौका
शो में नवजोत सिंह सिद्धू ने भी चहल पर मजाक करते हुए कह- 'सवाल ही नहीं उठता कि टीम बदल दे, चलो गर्लफ्रेंड एक आध बदल देता है।' इसपर सभी जोर-जोर से हंसने लगे और चहल सिर्फ मुस्कुरा कर रह गए।
महविश और चहल के रिश्ते की चर्चा
चहल और उनकी पहली पत्नी धनश्री वर्मा के बीच अनबन की खबरें काफी समय से चल रही थीं। आखिरकार, मार्च 2025 में दोनों ने तलाक ले लिया। इसके बाद से ही आरजे महवश को कई बार चहल के साथ देखा गया, खासकर आईपीएल 2025 के दौरान। महविश को पंजाब किंग्स के लगभग हर मैच में देखा गया, जहां वो टीम के साथ और खिलाड़ियों के परिवारों के बीच नजर आती थीं। हालांकि महविश ने एक इंटरव्यू में खुद को "सिंगल और खुश" बताया था, लेकिन चहल के साथ उनकी लगातार मौजूदगी और अब कपिल शर्मा शो में चहल की बातों ने लोगों को कंफ्यूज कर दिया है।
अब फैंस को इंतजार है कि क्या चहल और महविश कभी अपने रिश्ते को ऑफिशियल करेंगे या नहीं। फिलहाल तो दोनों के बीच की नजदीकियां और चहल की मुस्कान ही काफी कुछ कह रही है।


Click it and Unblock the Notifications