सलमान की रेस 3 और बाहुबली प्रभास की साहो में नजर आने वाले थे नरेन्द्र झा, बढ़ी मुसीबत

इन दिनो हिंदी फिल्मी दुनिया मे अच्छे कलाकारों को किसी की नजर लग चुकी है। कहीं कोई बीमार रहता है तो कहीं उनकी मृत्यु हो जाती है। गौरतलब है के बीते दिनों हिंदी फिल्म की मशहूर अदाकारा और खूबसूरती की मलिका श्रीदेवी का दिल दौरा पड़ने से निधन हो गया था। इसके बाद सारा बॉलीवुड शोक में डूब गया था।

आज भी एक ऐसी ही अप्रिय घटना घटित हुई है जिसने हमसे एक बेहतरीन अभिनेता को छीन लिया है। जीं हां हम बात करते है मशहूर अभिनेता नरेन्द्र झा कि जिनका निधन बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से हो गया। बता दें कि अभिनेता बिल्कुल सही थे और अपने काम पर भी ध्यान दे रहे थे लेकिन अचानक उनकी तबियत बिगड़ी और हार्ट फेल होने से आत्मा परमात्मा में विलीन हो गई।

narendra jha, salman khan, prabhas, saaho, race 3, नरेन्द्र झा, सलमान खान, रेस 3, साहो, प्रभास

इस खबर के फैलते ही पूरी इंड्स्ट्री में शोक है लोगों को जिस तरह से श्रीदेवी की मौत का यकीन नहीं हुआ था उसी तरह से इनकी मौत का भी यकीन नहीं हुआ। बता दें कि लोगों को इस वजह से शॉक लगा क्योंकि अभिनेता की उम्र सिर्फ 55 वर्ष की थी और वो एक दम हट्टे कट्टे और फिट थे।

बता दें कि नरेन्द्र इन दिनो अपनी दो फिल्मों में व्यस्त थे जो कि काफी बड़ी फिल्में थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि अगर वो सहीं सलामत होते तो सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म रेस 3 और साउथ के सुपरस्टार बाहुबली प्रभास की फिल्म साहो में नजर आन वाले थे।

लेकिन कुदरत को तो कुछ और ही मंजूर था और वो सबको छोड़कर चले गए। नरेन्द्र के करीबियो की माने तो वो ना सिर्फ एक बेहतरीन अभिनेता थे बल्कि उससे भी उम्दा इंसान भी थे। उन्होने एक से बड़ी एक फिल्मों में काम करके खूब नाम कमाया है और सुपरस्टार्स के साथ काम करके अपने अभिनय का जादू भी फैलाया है।

काबिल फिल्म में उन्होने एक पुलिस ऑफिसर का दमदार किरदार निभाया था और ऋतिक रोशन के साथ साथ उनकी भी लोगों ने खूब तारीफ की थी। बता दें कि फिल्म रेस 3 में वो पहली बार सुपरस्टार सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करने वाले थे पर खुदा को तो कुछ और मंजूर था और वो आज हमें छोड़कर काफी दूर जा चुके है।

बता दें कि फिल्मों से खाास लगाव रखने वाले नरेंद्र झा अपने हर एक किरदार के लिए काफी मेहनत करत थे और प्रैक्टिस किया करते थे। बॉलीवुड में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X