#Scandal: लीजिए 2017 का सबसे पहला बोल्ड बयान भी आ ही गया
कंगना रनौत ने बताया कि गैंगस्टर फिल्म मिलने से पहले वो अडल्ट फिल्म में काम करने वाली थीं।
राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपने करियर के बारे में एक चौकाने वाला खुलासा किया है। कंगना ने बताया कि वो 'गैंगस्टर' फिल्म से पहले एक एडल्ट फिल्म में काम करने वाली थीं। कंगना ने एक टीवी शो में बातचीत करते हुए बताया ''मुझे याद है कि गैंगस्टर फिल्म से पहले मुझे कई अडल्ट फिल्मों के ऑफर मिले थे।''

कंगना रनौत ने बताया ''उस समय मैं हर ऑफर के लिए 'हां' ही करती थी। मैंने उस फिल्म के लिए फोटोशूट भी करा लिया था। फिल्म के लिए मुझे जो कपड़े दिए गए थे वो काफी अजीब लगे। तब मुझे लगा कि ये सही नहीं है। लेकिन उसके बाद मुझे गैंगस्टर का ऑफर मिला।''
2017 में शादी कर लूंगी : कंगना रनौत
कंगना ने आगे बताया ''गैंगस्टर का ऑफर मिलने के बाद मैंने फैसला किया कि मुझे यही फिल्म करनी है। अगर ये फिल्म मुझे न मिलती तो शायद मैं वो अडल्ट फिल्म में काम कर लेती। उस समय मैं 17-18 साल की थी।'' वहीं बात करें कंगना की आने वाली फिल्मों की तो आपको वो 'रंगून', 'सिमरन' और 'रानी लक्ष्मीबाई' में दिखाई देंगी।
वैसे भी अपने करियर के शुरूआती दिनों में कंगना ने काफी बोल्ड फोटोशूट और फिल्में की। रंगून में उनका हंटरवाली लुक भी काफी चल रहा है। देखिए तस्वीरें।


Click it and Unblock the Notifications