अक्षय कुमार की फिल्म "बेबी" का नाम पहले था "अय्यारी"..मनोज बाजपेई ने किया खुलासा
अक्षय कुमार की बेहतरीन फिल्म बेबी तो आपको याद ही होगी। इस फिल्म का नाम पहले बेबी नही बल्कि नीरज पांडेय की आने वाली फिल्म अय्यारी थी।
जीं हां इस बात को बहुत कम लोग जानते है कि नीरज पांडेय की आने वाली फिल्म अय्यारी पहले अक्षय की उस फिल्म का टाइटल होने वाली थी। आपको बता दें कि इस बाद को मनोज बाजपेई ने शेयर किया और बताया कि वो नीरज पांडेय की फिल्म अय्यारी में काम करके बहुत ज्यादा खुश है।

साथ ही उन्होने बेहतरीन थ्रिलर फिल्म बेबी के 3 साल पूरे होने पर नीरज को बधाई भी दी। मनोज ने बताया कि उन्होने ये फिल्म बरेली में देखी थी तू वो फिल्म अलीगढ़ की शूटिंग कर रहे थे।
आगे बोलते हुए मनोज ने कहा की मैने फिल्म बेबी का पहला शो देखा और उसके तुरंत बाद नीरज को फोन करके बधाई दी की आपने एक बेहतरीन थ्रिलर फिल्म बनाई है।
अय्यारी 9 फरवरी को रिलीज होने वाली है और इसमें मनोज बाजपेई और सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड रोल में है।


Click it and Unblock the Notifications











