..................... Did Vikram Bhatt secretly Married to Shwetambari Soni read details | विक्रम भट्ट ने रचाई गुपचुप शादी? कौन हैं पत्नी श्वेताबंरी सोनी! - Hindi Filmibeat

विक्रम भट्ट ने रचाई गुपचुप शादी? कौन हैं पत्नी श्वेताबंरी सोनी!

फिल्ममेकर और प्रड्यूसर विक्रम भट्ट ने गुपचुप शादी रचा ली है। ई-टाइम्स की रिपोर्ट की मानें तो विक्रम भट्ट ने सीक्रेट शादी की। मीडिया रिपोर्ट्स में विक्रम भट्ट की शादी से लेकर वाइफ तक सभी डिटेल सामने आई है।

विक्रम भट्ट की शादी को लेकर ये बताया जा रहा है कि उन्होंने पिछले साल गुपचुप शादी रचाई। उनकी पत्नी का नाम श्वेताबंरी सोनी हैं। करीब सालभर बाद विक्रम भट्ट ने अपनी शादी के बारे में खुलासा किया। हालांकि जब मीडिया ने उनसे शादी के बारे और पत्नी के बारे में पूछने के लिए कॉल किया तो उन्होंने इस बारे में बातचीत नहीं की। सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उनकी शादी की खबर पक्की है।

Vikram Bhatt

हालांकि विक्रम भट्ट ने खुद अभी ऑफिशियल तौर पर अपनी शादी को लेकर नहीं बताया है। अभी उनकी ओर से पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है। हालांकि शादी की खबरों के साथ ही विक्रम भट्ट मीडिया में छाए हुई हैं।

वैसे विक्रम भट्ट की पहली शादी कई साल पहले अदिति भट्ट के साथ हुई थी। दोनों की शादीशुदा जिंदगी कई साल तक कायम रही लेकिन साल 1998 में दोनों ने अलग होने का फैसला लिया। विक्रम भट्ट और अदिति भट्ट की एक बेटी कृष्णा हैं।

विक्रम भट्ट की अफेयर लाइफ काफी चर्चा में रही हैं। हमेशा से ही अफवाहें रही हैं कि विक्रम भट्ट ने बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन और अमीषा पटेल को डेट किया है। हालांकि दोनों के साथ ही अलगाव हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X