सुशांत की एक्स मैनेजर दिशा की कॉल रिकॉर्डिंग से बड़ा खुलासा, मौत के बाद किए गए कॉल- उठे सवाल
सुशांत की एक्स मैनेजर दिशा सालियन की मौत भी एक पहेली बनकर रह गई है। इस मामले में भी कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। आए दिन दिशा सालियन की मौत को लेकर नए नए दावे किए जा रहे हैं जो हैरान कर देने वाले हैं। टाइम्स नाऊ की लेटेस्ट रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सुशांत की एक्स मैनेजर दिशा सालियन की मौत के बाद भी उनका फोन एक्टिव था। ऐसा फोन की कॉल डिटेल सामने आने से पता चला है।
टाइम्स नाऊ को दिशा सालिया की कॉल डिटेल्स मिले हैं। इनके मुताबिक फोन का इस्तेमाल दिशा की मौत के बाद भी हुआ था। बता दें दिशा सालियान की मौत 8 जून को बहुमंजिला से गिरने की वजह से हुई। इस रिपोर्ट में दावा किया गया कि दिशा का फोन मौत के बाद 9,10, 15 और 17 जून को भी इस्तेमाल किया गया। इस रिपोर्ट के बाद एक बार फिर इस केस में सवाल खड़े हो रहे हैं।
बता दें सोशल मीडिया पर सुशांत और दिशा की मौत को लगातार एक दूसरे से जुड़कर देखा जा रहा था। दिशा की मौत के चंद दिन बाद ही सुशांत ने खुदकुशी कर ली थी। सोशल मीडिया पर चलने वाले तमाम गॉसिप्स में इन दोनों केस को एक दूसरे से जोड़कर देखा जा रहा था।


Click it and Unblock the Notifications