सुनीता आहूजा ने बच्चों को जायदाद से किया बेदखल? कुत्ते के नाम करेंगे सारी प्रॉपर्टी, Video..

Sunita Ahuja Property: गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा बीते कुछ समय से काफी चर्चा में हैं। कभी वो रियालिटी शो को लेकर खबरों में आ जाती हैं तो कभी गोविंदा को खरी खोटी सुनाकर। लेकिन अब उन्होंने कुछ ऐसा कह डाला है जो कि उनकी बेटी टीना आहूजा और बेटे यशवर्धन आहूजा का नागवार गुजरने वाला है।

Sunita Ahuja

दरअसल सुनीता ने अपनी जायदाद किसी ऐसे शख्स को देने का ऐलान किया है जो कि उनका खून नहीं है। जी हां, इस दौरान वो पैपराजी से बात कर रहीं थीं और उनके हाथ में एक कुत्ता था। इसी कुत्ते को लेकर उन्होंने ऐलान किया कि वो सारी जायदाद उसी के नाम कर देंगी।

Also Read
अनिल कपूर के साथ दिखेंगे 'इंडिया के टॉप 1%'... जुगाड़ू और तेज दिमाग वालों की होगी टक्कर
अनिल कपूर के साथ दिखेंगे 'इंडिया के टॉप 1%'... जुगाड़ू और तेज दिमाग वालों की होगी टक्कर

इस वीडियो के सामने आते ही लोग सुनीता को लेकर कई तरह की बातें कर रहे हैं। सुनीता ने कहा, ''सारी प्रॉपर्टी इसी के नाम पर करके जाऊंगी।'' कोई पूछता है, कृष्णा भाई किधर जाएंगे फिर? सुनीता आहूजा ने जवाब दिया, ''वो तो मेरा बेटा है, उसके पास बहुत है उल्टा मुझे उससे लेना है। भगवान करे और बड़ा बने वो, मेरा आशीर्वाद उसके साथ है।''

गोविंदा से है विवाद?

बीते कुछ समय से खबरें हैं कि सुनीता आहूजा और गोविंदा के बीच सबकुछ अच्छा नहीं चल रहा है। कहा जा रहा था कि वो साथ भी नहीं रहते हैं। हालांकि सुनीता का कहना था कि गोविंदा उनका पति था, है और हमेशा रहेगा। सुनीता ने ही आरोप लगाए थे कि उनका चक्कर किसी साउथ इंडियन एक्ट्रेस के साथ चल रहा है। फिलहाल काफी समय से उन्होंने चुप्पी साधी हुई है।

कृष्णा के साथ हो गई सुलह

भांजे कृष्णा अभिषेक और मामी सुनीता आहूजा के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था जो कि हाल ही में सुलझ गया। एक शो के दौरान कृष्णा ने माफी मांगी थी और सुनीता ने माफ कर दिया। ये शो काफी चर्चा में रहा था। इस दौरान कृष्णा की पत्नी और एक्ट्रेस कश्मीरा शाह भी मौजूद थीं और वो सुनीता आहूजा को गले लगाकर पड़ी थीं।

Read more about: sunita ahuja
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X