शाहिद कपूर की अगली फिल्म की फीस, फिल्म के बजट से भी ज़्यादा, सुनकर होश उड़ जाएंगे
शाहिद कपूर की अगली फिल्म तेलुगू सुपरस्टार नानी की फिल्म जर्सी का रीमेक मानी जा रही थी। ये फिल्म एक स्पोर्ट्स ड्रामा है और कबीर सिंह की सफलता को देखते हुए इस फिल्म में धर्मा प्रोडक्शन्स ने शाहिद कपूर को साईन कर लिया था। धर्मा ने इस फिल्म के रीमेक राइट्स खरीदे थे। अब खबर है कि शाहिद कपूर ने फिल्म के लिए 40 करोड़ रूपये फीस की डिमांड की।
अब ये फीस ज़्यादा क्यों हैं इसका कारण हम आपको बताते हैं। दरअसल, तेलुगू फिल्म जर्सी का कुल बजट केवल 30 करोड़ रूपये था। फिल्म का कंटेंट और कहानी ज़बरदस्त है और माना जा रहा है कि फिल्म धमाकेदार प्रदर्शन कर सकती है।

लेकिन फिलहाल कबीर सिंह की सफलता को देखते हुए शाहिद कपूर ने फिल्म के लिए 40 करोड़ फीस की डिमांड कर दी है। वहीं जर्सी के प्रोड्यूसर भी अब लालच में आ चुके हैं कि फिल्म का हिंदी रीमेक अच्छी कमाई कर सकता है। ऐसे में अब वो करण जौहर से रीमेक राइट्स के ज़्यादा पैसे मांग रहे हैं।
ऐसे में करण जौहर भी फिल्म को लेकर थोड़ा असमंजस में पड़ गए हैं। वहीं शाहिद कपूर असमंजस में हैं कि उन्हें तुरंत ही दूसरी रीमेक करनी चाहिए या फिर कोई फ्रेश कहानी का चयन करना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications