..................... Did Shah rukh Khan reach NCB office to meet Aryan Khan? Know the truth of viral video | आर्यन खान से मिलने NCB दफ्तर पहुंचे शाहरुख खान? वायरल वीडियो - Hindi Filmibeat

आर्यन खान से मिलने NCB दफ्तर पहुंचे शाहरुख खान? जानिए वायरल वीडियो की सच्चाई

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत याचिका में कोर्ट में आज सुनवाई हो रही है। जिसके बाद साफ होगा कि आर्यन खान को ड्रग केस में जेल बोगी या बेल होगी। वहीं इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें शाहरुख खान बेटे आर्यन खान को एनसीबी कोर्ट के बाहर गले लगाते नजर आ रहे हैं। आइए आपको इस वायरल वीडियो की हकीकत बताते हैं।

पहले बात करते हैं वायरल वीडियो की, इस वीडियो में शाहरुख खान की तह दिखने वाला एक व्यक्ति नजर आ रही है जिसमें ब्लैक रंग की शर्ट पहन हुई है और SRK की तरह चोटी भी बनाई हुई है। वीडियो में ये शख्स एक लड़के को गले लगाता नजर आ रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद ऐसा जरूर लगता है कि शाहरुख खान और आर्यन एक दूसरे को गले लगा रहे हैं लेकिन ये सच्चाई नहीं है।

Shah rukh Khan

ये दोनों व्यक्ति शाहरुख खान और आर्यन खान जैसे कपड़े जरूर पहने हैं लेकिन ये दोनों शाहरुख-आर्यन नहीं है। वीडियो की पड़ताल करने के बाद साफ होता है कि ये वीडियो फेक है।

दरअसल कस्टडी में यदि कोई व्यक्ति है तो उसे बिना इजाजत के इस तरह मिलने नही दिया जाता है। बिना सुरक्षा और ऐसे पब्लिक प्लेस में आरोपी को खुला भी नहीं छोड़ा जाता है। कोर्ट से आरोपी से मिलनी की परमिशन ली जाती है और तभी मिला जा सकता है।

पूजा डडलानी को इजाजत

पूजा डडलानी को इजाजत

आर्यन खान के वकील सतीश मानशिंदे ने कोर्ट से जिस एक शख्स की मिलने की इजाजत ली है वह है पूजा डडलानी। पूजा डडलानी शाहरुख खान की मैनेजर हैं।

क्या हैं आर्यन खान पर आरोप

क्या हैं आर्यन खान पर आरोप

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान पर क्रूज शिप पर ड्रग्स पार्टी में शामिल होने सेवन व अन्य आरोप लगे हैं। 2 अक्टूबर को एनसीबी ने क्रूज शिप पर ड्रग्स पार्टी का भांडाफोड़ किया था।

14 दिनों की न्यायिक हिरासत

14 दिनों की न्यायिक हिरासत

7 अक्टूबर को कोर्ट में आर्यन खान समेत 7 आरोपियों की कस्टडी को लेकर सुनवाई हुई। एनसीबी ने 11 अक्टूबर तक कस्टडी की डिमांड की वहीं कोर्ट ने एनसीबी को कस्टडी देने से इंकार कर दिया लेकिन इन सभी आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा।

आर्यन खान की जमानत पर सुनवाई

आर्यन खान की जमानत पर सुनवाई

8 अक्टूबर सुबह 11 बजे आर्यन खान की जमानत याचिका पर सुनवाई जारी है। आज साफ हो जाएगा कि आर्यन खान को अगले 14 दिन जेल में बिताने होंगे या मां गौरी खान के जन्मदिन पर इस केस से बेल मिल जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X