क्या संजय दत्त और उनके बेटे के पैर में लगी चोट?, मान्यता दत्त ने दिखाई वीडियो- घबराए फैंस
हाल ही में संजय दत्त कैलिफोर्निया में अपनी बेटी त्रिशाला दत्त के साथ कुछ समय बिताने और उनका जन्मदिन मनाने के लिए पहुंचे थे। त्रिशाला अक्सर पिता और फैमिली की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती हैं। हालांकि इस बार संजय दत्त की चिंता बढ़ाने वाली तस्वीरें सामने आई है। उनकी पत्नी मान्यता दत्त ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर संजय दत्त और बेटे की तस्वीर पोस्ट की जिसमें वह लड़खड़ाते हुए चलते दिख रहे हैं।
मान्यता दत्त ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर संजय दत्त और बेटे का एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में, संजय और उनके बेटे दोनों ही छड़ी के सहारे चलते नजर आ रहे हैं। दोनों लंगड़ाते हुए चलते दिख रहे हैं। इश वीडियो को शेयर करते हुए मान्यता ने लिखा, "पिता और बेटे दोनों एक ही राह पर है। हालांकि इस पोस्ट में मान्यता ने ये तो नहीं बताया कि उनके पैर में चोट लगी है कि नहीं। लेकिन फैंस को यूं वीडियो देख चिंता सताने लगी।

लुक की बात करें तो वीडियो में संजय दत्त ने सफेद जींस और नीली शर्ट पहने दिख रहे हैं तो वहीं उनका बेटा मास्क लगाए मुस्कुराते दिख रहे हैं। उन्होंने शॉर्ट्स और टीशर्ट कैरी की है। संजय दत्त के बेटे हूबहू उन्हीं की तरह दिखते हैं।
फिलहाल मान्यता दत्त ने पति संजय दत्त के साथ क्या हुआ और वह क्यों ऐसे सहारे के साथ चलते दिख रहे हैं, इसे लेकर कुछ नहीं बताया है। अभी उनके अगले पोस्ट का इंतजार ही किया जा सकता है।
संजय दत्त की वर्कफ्रंट की बात करें तो वह फिल्म केजीएफ: पार्ट 2 में दिखाई देंगे। हाल ही में, यश ने अपने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को बताया था कि फिल्म 14 अप्रैल 2022 को थिएटर में रिलीज़ होगी। वहीं संजय दत्त पृथ्वीराज व अन्य कई फिल्मों नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications











