..................... Did Rohit Shetty kickstart Sooryavanshi shooting again for fresh promos | रोहित शेट्टी ने शुरू की सूर्यवंशी प्रोमो की शूटिंग - Hindi Filmibeat

सूर्यवंशी की दिवाली रिलीज़ से पहले रोहित शेट्टी ने फिर से शुरू की फिल्म की शूटिंग, फैन्स को मिलेगा तगड़ा तोहफा

अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, अजय देवगन, रणवीर सिंह स्टारर सूर्यवंशी दीवाली वीकेंड पर धमाका करने जा रही है। लेकिन इससे पहले, रोहित शेट्टी, फैन्स को एक और सरप्राइज़ देने में जुट गए हैं और उन्होंने सूर्यवंशी की शूटिंग फिर से शुरू कर दी है। रोहित शेट्टी ने फिल्म के लिए कुछ नए प्रोमो शूट करने का फैसला किया है और इसके लिए रोहित शेट्टी एक पीवीआर में अपनी टीम के साथ खुद शॉट देते दिखे।

यानि कि इस बार कैमरे के पीछे ही नहीं, कैमरे पर भी रोहित शेट्टी सूर्यवंशी का प्रमोशन करते दिखाई देंगे। गौरतलब है कि सूर्यवंशी मार्च 2020 में रिलीज़ होने वाली थी और फिल्म लगभग 17 महीने से सिनेमाघर खुलने का इंतज़ार कर रही थी।

did-rohit-shetty-kickstart-sooryavanshi-shooting-again-for-fresh-promos-before-diwali-release

इस बीच फिल्म को ओटीटी पर रिलीज़ करने के कई मौके और कई तगड़ी डील रोहित शेट्टी के पास आईं लेकिन उन्होंने सबको मना कर दिया और आराम से सिनेमाघरों के खुलने का इंतज़ार किया। रोहित का मानना था कि सूर्यवंशी जैसी फिल्म बड़े परदे के लिए ही बनी है और वो इसे बड़े परदे पर ही रिलीज़ करेंगे।

बॉलीवुड के सबसे सफल डायरेक्टर

बॉलीवुड के सबसे सफल डायरेक्टर

रोहित शेट्टी बॉलीवुड के सबसे सफल डायरेक्टर हैं। अपनी डेब्यू फिल्म ज़मीन को छोड़कर रोहित ने आज तक बॉक्स ऑफिस पर कमी नहीं देखी है। उनकी हर फिल्म, हर कोशिश को दर्शकों ने बेहद प्यार और अपनापन दिया। रोहित शेट्टी अपनी टार्गेट ऑडियंस को बेहद अच्छी तरह से पहचानते हैं। और यही कारण है कि उनकी फिल्मों से उनके दर्शक पूरी तरह से संतुष्ट रहते हैं और रोहित दर्शकों की प्रतिक्रिया और फिल्म के बॉक्स ऑफिस से संतुष्ट रहते हैं।

जो दर्शक मांगेगा वही रोहित शेट्टी देंगे

जो दर्शक मांगेगा वही रोहित शेट्टी देंगे

रोहित शेट्टी ने हमेशा माना है कि दर्शक उनके देवता है और जो उनका दर्शक चाहता है वो वही बनाएंगे। वो केवल अपना टैलेंट दिखाने या कंपिटीशन के चक्कर में ऐसा कुछ नहीं बनाएंगे जो उनका दर्शक उनसे उम्मीद नहीं रखता। रोहित शेट्टी का सबसे मज़बूत पक्ष है कॉमेडी और Oneliners जिनकी बदौलत उनकी फिल्में दर्शकों के दिल पर राज करती है। सिनेमा हॉल में बैठकर केवल ठहाके लगाना किसको नहीं पसंद आएगा।

मसाला फिल्मों के राजा

मसाला फिल्मों के राजा

रोहित शेट्टी उन चंद डायरेक्टर्स में से एक हैं जिन्होंने रीमेक के साथ भी ब्लॉकबस्टर का चौका छक्का मारा था। उनकी फिल्म बोल बच्चन, अमोल पालेकर की फिल्म गोलमाल का रीमेक थी। कुल मिलाकर रोहित शेट्टी मसाला फिल्मों के राजा हैं। ये एक ऐसा ज़ोन है जिसमें वो ना कभी फेल हुए हैं और ना ही कभी होंगे। चाहे वो चेन्नई एक्सप्रेस हो या फिर सिंबा।

कॉप यूनिवर्स की शुरूआत

कॉप यूनिवर्स की शुरूआत

सूर्यवंशी के साथ रोहित शेट्टी अपनी कॉप यूनिवर्स की शुरूआत कर रहे हैं। इस फिल्म में रोहित शेट्टी के तीन अलग अलग फिल्मों के किरदार - सिंबा, सिंघम और सूर्यवंशी एक साथ दिखाई देंगे। वहीं माना जा रहा है कि रोहित शेट्टी अपनी कॉप यूनिवर्स की अगली किरदार की तलाश में जुट गए हैं जो इस बार एक महिला पुलिस ऑफिसर होगी।

पुलिस को बना दिया सुपरहीरो

पुलिस को बना दिया सुपरहीरो

रोहित शेट्टी ने दर्शकों के बीच सुपरहीरो का नज़रिया ही बदल दिया था। उन्होंने पुलिस वालों को ही सुपरहीरो की तरह दर्शकों के सामने रखा और दर्शकों ने उनकी फिल्मों को उतना ही प्यार और इज़्जत दी। रोहित शेट्टी पहले ही कह चुके हैं कि उन्हें पुलिस और वर्दी से काफी प्यार है और उनका ये प्यार उनकी फिल्मों में साफ दिख जाता है। चाहे वो सिंघम हो, सिंबा हो या फिर आने वाली सूर्यवंशी।

बस आ रही है पुलिस

बस आ रही है पुलिस

रोहित शेट्टी की सुर्यवंशी आखिरकार, दीवाली के अगले दिन रिलीज़ हो रही है। पहले फिल्म दीवाली पर ही धमाका करने वाली थी लेकिन टीम का मानना था कि दीवाली के दिन लोग पूजा में व्यस्त रहते हैं और इससे फिल्म की कमाई पर असर पड़ेगा। अब आखिरकार, दीवाली के अगले दिन, सूर्यवंशी सिनेमाघरों में कितनी बहार ले आ पाती है इसका इंतज़ार सभी को है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X