चोरी छिपे कश्मीर गए थे रेखा और अमिताभ बच्चन? महिला फैन ने खोली पोल, कार के अंदर दोनों आ रहे हैं नजर!

Rekha Amitabh Bachchan

Rekha Amitabh Bachchan Viral Photo- रेखा और अमिताभ बच्चन का अपना एक इतिहास है। आए दिन उनको लेकर कई खबरें सामने आती हैं और लोग चाव से उनकी स्टोरीज पढ़ते हैं। भले ही महानायक जया भादुड़ी को अपना हमसफर बनाया था लेकिन रेखा के साथ उनका रिश्ता किसी से नहीं छिपा है।

एक तस्वीर वायरल हो रही है जो कि एक महिला ने साझा किया है। इस महिला को अचानक रेखा और अमिताभ बच्चन कश्मीर में मिल गए थे। बता दें कि सोशल मीडिया पर ये तस्वीर आग की तरह वायरल हो रही है। ये वक्त 1981 का बताया जा रहा है जब एक लड़की कश्मीर घूमने गई थी।

रेखा और अमिताभ बच्चन

इस तस्वीर में आप देखेंगे कि महिला फैन कश्मीर में है। इसके अलावा एक तस्वीर में अमिताभ बच्चन और रेखा को उसी महिला के साथ देखा जा सकता है। कार में अमिताभ बच्चन और रेखा ही हैं। कार खुद अमिताभ बच्चन चला रहे हैं और रेखा बगल में बैठी हुई हैं। रेखा और अमिताभ बच्चन को काफी खुश देखा जा सकता है। इन तस्वीरों को लेकर लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं और कह रहे हैं कि उस वक्त अमिताभ बच्चन और रेखा साथ में घूमने गए थे।

क्या है सच?

दरअसल ये उस वक्त की तस्वीर है जब फिल्म सिलसिला शूट की जा रही थी। इस फिल्म में रेखा, जया बच्चन और अमिताभ बच्चन नजर आए थे। लोगों की मानें तो शूटिंग के वक्त ही इस महिला की मुलाकात दोनों सितारों से हुई थी। फिल्म सिलसिला 1981 में रिलीज हुई थी जबकि ये तस्वीर भी 1981 की बताई जाती है।

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

रेखा और अमिताभ बच्चन की इस तस्वीर पर लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा, ''फिर सब लोग बोलते हैं जया आंटी इतना गुस्सा क्यों करती हैं।'' एक ने लिखा, ''जया जी की इंस्टा आईडी क्या है??? कोई टैग करो उनको।'' एक ने लिखा, ''बॉलीवुड की अब तक की सबसे बेहतरीन जोड़ी होती...! अफसोस..!''

Read more about: rekha amitabh bachchan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X