दीपिका-रणवीर से जल रहे थे रणबीर कपूर!
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के शादी की खबरें पिछले कई महीनों से तेज है। कभी इनके इंगेजमेंट की खबरें तो कभी परिवार वालों से मिलने की बातें। अब इन सबके बीच कभी दीपिका के बॉयफ्रैंड रहे रणबीर कपूर को थोड़ा बुरा या अजीब लगना तो बनता है। लिहाजा, पिछले दिनों आई खबरों के मुताबिक, रणबीर ने भी अपनी गर्लफ्रैंड कैटरीना कैफ के पैरेंट्स से मुलाकात की है।

सूत्रों के मुताबिक, रणवीर-दीपिका की बात शादी तक पहुंची है तो रणबीर- कैट की सगाई तक। न्यू ईयर के मौके पर कैटरीना अपने परिवार के पास लंदन में छुट्टियां मना रही थीं कि कुछ समय बाद ही रणबीर कपूर भी वहां पहुंच गए कैट की फैमिली के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट करने। खबरों की मानें तो, लंदन में एक लो-प्रोफाइल पार्टी करके रणबीर और कैट ने अपने परिवार की मौजूदगी में रिंग सेरेमनी कर ली है।
इधर, न्यू ईयर पर ही रणवीर सिंह भी दीपिका के परिवार के साथ मालदीव्स में शॉपिंग करते नजर आए। बहरहाल, अगर ये सारी खबरें सच हैं तो क्या मान सकते हैं कि साल 2015 में हमें एक नहीं बल्कि दो- दो शादी देखने को मिलेगी। रणवीर- दीपिका और रणबीर-कैट बॉलीवुड की सबसे हॉट कपल्स माने जाते हैं। और दोनों ही जोड़ी महीनों से सूर्खियां बटोर रही हैं। लिहाजा, लगता है अब सारी अफवाहों पर ताला लगाकर दोनों जोड़े विवाह के बंधन में बंधने का मन बना चुके हैं।
वैसे, रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर अभी शादी के फैसले में नहीं है। लेकिन लगता है यदि दीपिका इस साल शादी कर लेती हैं तो रणबीर कपूर भी कैट से बंधन में बंध ही जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications