शाहरुख खान ने बड़ी फिल्म को किया रिजेक्ट- तो भड़क गए प्रोड्यूसर, मारा करारा ताना?
भारत के पहले अंतरिक्षयात्री राकेश शर्मा की बॉयोपिक में शाहरुख खान हैं या नहीं.. इस बात पर लंबे समय से चर्चा हो रही है। शाहरुख ने खुद इस फिल्म को कंफर्म किया था, लेकिन जीरो के फ्लॉप होते ही उनके फिल्म छोड़ने की खबरें आने लगीं। इस पर कंफ्यूजन बना है। लेकिन फिल्म के प्रोड्यूसर रॉनी स्क्रूवाला के ताजा ट्विट से इस खबर पर मोहर लगती दिख रही है।
रॉनी स्क्रूवाला ने ट्विटर पर पोस्ट किया कि- Most times the difference between Success and Failure is not a better Idea or ability but the courage to BET on the idea, PRE PLAN to perfection, take the calculated RISK and then STICK WITH IT.

हालांकि इस ट्विट में किसी का नाम नहीं दिया गया है.. लेकिन इसे सीधा शाहरुख खान से जोड़कर देखा जा रहा है। अफवाह है कि शाहरुख जीरो के फ्लॉप होने के बाद.. किसी एक्शन या रोमांटिक फिल्म को करने का प्लान कर रहे हैं। ऐस में ये फिल्म या तो डॉन 3 होगी, या संजय लीला भंसाली की साहिर लुधयानवी बॉयोपिक।


Click it and Unblock the Notifications











