हनी सिंह को मौका देने का मकसद पैसा कमाना नहीं : भारद्वाज

Didn't sign Honey Singh for monetary purpose: Vishal Bhardwaj
अपनी आगामी फिल्म 'डेढ़ इश्किया' में गायक हनी सिंह को गीत गाने का मौका देने वाले फिल्मकार विशाल भारद्वाज कहते हैं कि ऐसा उन्होंने पैसे कमाने के लिए नहीं किया। गीतकार गुलजार का लिखा गीत फिल्म में अरशद वारसी के किरदार 'बब्बन' पर फिल्माया गया है। इस गाने को हनी सिंह और सुखविंदर सिंह ने गाया है।

निर्माता अभिषेक चौबे की फिल्म 'डेढ़ इश्किया' वर्ष 2010 की फिल्म 'इश्किया' का सीक्वल है। यह फिल्म उत्तर प्रदेश के एक छोटे से कस्बे पर आधारित है।

फिल्म के संगीत लांच के मौके पर भारद्वाज ने कहा, "बतौर निर्देशक यह हमारा चयन है। किसी ने हमें हनी सिंह से गाना गवाने के लिए मजबूर नहीं किया।"

उन्होंने बताया कि गाना जल्द जारी होगा। भारद्वाज ने कहा, "मेरे ख्याल से हनी सिंह के साथ अनुबंध, मेरा संगीत और गुलजार साहब का गीत इस फिल्म के लिए बहुत बढ़िया कॉकटेल है।"

माधुरी दीक्षित अभिनीत 'डेढ़ इश्किया' 10 जनवरी, 2014 को प्रदर्शित होनी है। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह और हुमा कुरैशी भी हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X