'लाइमलाइट में आने के लिए मैंने रेस 3 और हाउसफुल 4 फिल्में की थीं, मैं नोटिस होना चाहता था'
एक लंबे ब्रेक के बाद बॉबी देओल ने रेस 3 से फिल्मों में वापसी की, जिसका क्रेडिट वो सलमान खान को देते हैं। रेस 3 के बाद बॉबी हाउसफुल 4, क्लास ऑफ 83 जैसी फिल्में और वेब सीरिज आश्रम में नजर आ चुके हैं। वहीं, फिलहाल उनके पास कई आगामी प्रोजेक्ट्स भी हैं, जो 2021- 2022 में रिलीज होने वाले हैं।
हाल ही में अपनी वापसी पर बात करते हुए बॉबी देओल ने कहा, "मुझे इस बात की परवाह नहीं थी कि सलमान खान की 'रेस 3' और अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 4' अच्छी चली या नहीं, मैं सिर्फ नोटिस होना चाहता था।"

बॉबी देओल ने कहा, "कई साल तक मेरे पास कुछ खास काम नहीं था और यंग जनरेशन मुझे नोटिस नहीं कर रही थी। मुझे पता था कि सलमान खान के कारण 'रेस 3' मास तक पहुंचेगी। मुझे इस बात की परवाह नहीं थी कि यह फिल्म अच्छी चलेगी या नहीं। बस खुद को नोटिस कराना चाहता था। शुक्र है कि यह हो गया। मैं आभारी हूं।"


Click it and Unblock the Notifications











