सास बहू में हुई खिटपिट ? अकेले इवेंट में पहुंचीं राधिका मर्चेंट और नीता अंबानी, नजारा देख हैरान रह गए लोग

भारत में एक ही फैमिली ऐसी है जिसके बारे में हर कोई जानना चाहता है। यह फैमिली है अंबानी की फैमिली। अंबानीज़ आए दिनों किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में बने रहते हैं। कभी वह खुद का इवेंट रखते हैं जिसमें तमाम फिल्मी सितारे और देश विदेश के मेहमान शामिल होते हैं तो कभी अंबानी परिवार को किसी इवेंट में स्पॉट किया जाता है। बता दें कि हाल ही में एक बड़े इवेंट में अंबानी का पूरा परिवार शामिल हुआ, लेकिन इस इवेंट में कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर लोग हैरान रह गए।
राधिका को देख दंग रह गए लोग
जहां इस इवेंट में नीता अंबानी और मुकेश अंबानी ने शिरकत कर पैपराजी को खुशी-खुशी पोज दिए वहीं दूसरी ओर फेवरेट कपल आकाश अंबानी और श्लोका मेहता ने भी एंट्री कर खूब तारीफें बटोरीं। आकाश ने पत्नी का हाथ थामा और इवेंट में दोनों साथ पोज देते दिखे। दोनों के बीच कितना अच्छा बॉन्ड है यह तो वीडियोज़ में साफ झलक रहा है, लेकिन जिसका लोगों को इंतजार था वह ही मीडिया से नजरें छिपाकर इवेंट में जाती दिखीं।
राधिका ने मीडियो को किया इग्नोर
राधिका मर्चेंट चाहें किसी भी पार्टी या इवेंट में क्यों ना आए। खुशी-खुशी वह पैपराजी को पोज़ देकर तस्वीर खिंचवाती हैं। जब से राधिका मर्चेंट की शादी हुई है तब से तो नीता अंबानी और राधिका मर्चेंट एक साथ पार्टी में आती और पोज देतीं हैं, लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है कि नीता अंबानी अकेले इवेंट में आईं और राधिका मर्चेंट अकेले आईं। राधिका ने ना तो पैपराजी को पोज दिया और ना ही किसी सवाल का जवाब दिया। राधिका बैक स्टेज ही इवेंट में पहुंचीं मीडिया ने राधिका को देखकर काफी आवाजें लगाईं, लेकिन राधिका ने सभी को इग्नोर कर दिया। ऐसे में कुछ लोगों का कहना है कि... लगता है कि राधिका और नीता अंबानी में खिटपिट हो गई है। तो वहीं दूसरे ने अनुमान लगाया कि शायद राधिका मर्चेंट मां बनने वाली हैं और शायद इसीलिए वह बेबी बंप छिपा रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











