मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने पड़ोसी पर किया हमला? वायरल हुआ झगड़े का वीडियो, मचा बवाल!

Hasin Jahan

Hasin Jahan Fight with Neighbour?: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां अक्सर किसी ना किसी वजह से खबरों का हिस्सा रहते हैं। लेकिन अब एक झगड़े का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आरोप लगाया जा रहा है कि हसीन जहां ने अपने पड़ोसी महिला के साथ झगड़ा किया है।

कथित तौर पर इस महिला के हसीन जहां होने का दावा किया जा रहा है। हिंदुस्तान समाचार की माने तो वायरल हो रहे वीडियो में जो विवाद हो रहा है वो सूरी के वार्ड नंबर 5 के सोनाटोर इलाके का है।

यहां पर जमीन के एक टुकड़े को लेकर ये विवाद हो रहा है। क्रिकेटर की पत्नी का आरोप है कि पास में ही रहने वाले गुड्डू बीबी ने इसपर कब्जे की साजिश रची है और लगातार हड़पने की कोशिश में लगी हुई है।

हसीन जहां ने की पिटाई?

अब इस वीडियो के सामने आते ही दावा किया जा रहा है कि हसीन जहां ने महिला की पिटाई की है। वीडियो में आपको हाथापाई साफ नजर आएगी। आरोप ये भी है कि झगड़े के बाद गुड्डू बीबी के सिर में गंभीर चोटें आईं और भर्ती करवाया गया है। इस वीडियो के अलावा एक एक्स पोस्ट भी खबरों का हिस्सा में हैं जिसमें दावा किया गया है कि हसीन जहां पर केस भी दर्ज करवाया गया है।

NCMIndia Council For Men Affairs ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ''पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के सूरी कस्बे में मोहम्मद शमी की अलग रह रही पत्नी हसीन जहां और उनकी पड़ोसी दलिया खातून से हुई उनकी पहली शादी से हुई बेटी अर्शी जहां के खिलाफ बीएनएस धारा 126(2), 115(2), 117(2), 109, 351(3) और 3(5) के तहत हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।'' इसके बाद लोग कई तरह की बातें सोशल मीडिया पर कर रहे हैं।

नहीं हुई पुष्टि

हालांकि इस बात की पुष्टि फिल्मीबीट के द्वारा नहीं की जा रही है कि इस वीडियो में दिख रही महिला मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ही है। लेकिन ग्रोक ने इस वीडियो की पुष्टि करते हुए कहा कि महिला हसीन जहां ही है। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है..

More from Filmibeat

Read more about: hasin jahan viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X