..................... Did Mamta Kulkarni throw a liquor party right after ending her ascetic life? A video from Goa - Hindi Filmibeat

सन्यास खत्म होते ही ममता कुलकर्णी की दारू पार्टी? गोवा से सामने आए वीडियो ने खड़ा किया विवाद

Mamta Kulkarni Beer Party: कई सालों के बाद जब हिंदी फिल्मों की दमदार अदाकारा ममता कुलकर्णी ने वापसी की थी तो उनका अलग रंग रूप दिखा था। भगवा वस्त्र धारण करके इस हसीना ने सन्यास की ओर अपना कदम बढ़ा दिया था।

Mamta Kulkarni

लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि उनको सन्यास छोड़ना पड़ा और भगवा वस्त्र भी उतारने पड़े। लेकिन अब वो पूरी तरह से बदल गईं हैं और गोवा से सामने आए एक वीडियो ने बवाल मचा दिया है। दावा किया जा रहा है कि इस वीडियो में ममता कुलकर्णी बीयर का सेवन करती दिख रही हैं।

Also Read
'मेरी सास सेंसुअलिटी की मिसाल थीं लेकिन..' करीना कपूर खान ने शर्मिला टैगोर को लेकर क्यों कही थी ऐसी बात?
'मेरी सास सेंसुअलिटी की मिसाल थीं लेकिन..' करीना कपूर खान ने शर्मिला टैगोर को लेकर क्यों कही थी ऐसी बात?

इस वीडियो को खुद ममता ने रिकॉर्ड किया है और जैसे ही वो बैक कैमरा ऑन करती हैं तो लाइन से सबके सामने बीयर की बोतलें देखी गईं। ऐसे में लोग कह रहे हैं कि सन्यास खत्म होते ही ममता कुलकर्णी अय्यासी कर रही हैं और शराब पी रही हैं।

हालांकि इस दौरान उन्होंने खुद बीयर पी है या नहीं इसको लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। किसी तरह की पुष्टि होने से पहले किसी भी बात माना ना जाए। कंफर्म नहीं हो पाया है कि किन परिस्थितियों में और कब इस वीडियो को रिकॉर्ड किया गया था

क्या बोले लोग?

इस वीडियो के सामने आते ही लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''सन्यास की दुकान नहीं चली।'' एक ने लिखा, ''आ गई औकात पर।'' एक ने लिखा, ''दारू साथ में बीफ कोरमा भी है।'' एक ने लिखा, ''आदत कोई नही बदल सकता है।'' एक ने लिखा, ''अखाड़े से निकाल दिया है भाई क्या पता।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर इस तरह से लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं।

ममता कुलकर्णी की फिल्में

अपने दौर में ममता ने लगभग सभी बड़े अभिनेताों के साथ काम किया था। उनकी फिल्मों की लिस्ट काफी लंबी है। 'करण अर्जुन', 'छुपा रुस्तम' और 'चाइना गेट' जैसी फ़िल्मों से धमाका करके वो लोगों के दिलों पर राज करने लगीं थीं।

Read more about: mamta kulkarni
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X