..................... Did Katrina Kaif injured on the set of Bharat, attends screening of Gully Boy - Hindi Filmibeat

'भारत' के एक्शन सीन में चोटिल हुईं कैटरीना कैफ- इस अंदाज में देखने पहुंची 'गली बॉय'- PICS

हाल ही में जोया अख्तर की फिल्म गली बॉय की स्पेशल स्क्रीनिंग में कैटरीना कैफ को भी देखा गया। यहां कैटरीना अपने डाइरेक्टर दोस्त अली अब्बास जफर के साथ पहुंची थीं। लेकिन देखने वाली बात है कि कैटरीना यहां वॉकिंग स्टिक के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीरों को देखकर आप समझ सकते हैं कि कैटरीना के पैर में काफी चोट है।

रिपोर्ट्स की मानें तो कैटरीना कैफ को भारत के सेट पर यह चोट लगी। दरअसल, फिल्म में काफी एक्शन सीन्स हैं, जिनकी शूटिंग के दौरान कैट के पैर में गंभीर चोट आ गई। कैटरीना की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और फैंस get well soon की कामना भी कर रहे हैं।

Katrina Kaif

बता दें, कैटरीना कैफ और जोया अख्तर काफी अच्छी दोस्त हैं। कैटरीना ने जोया की फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' में काम भी किया है। लिहाजा कैटरीना जख्मी होने के बावजूद यहां पहुंची थीं।

कैट के फिल्मों की बात करें तो फिलहाल वह भारत की शूटिंग में व्यस्त हैं। सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर यह फिल्म 2019 ईद पर रिलीज होने वाली है। पिछली दो फिल्में ठग्स ऑफ हिंदुस्तान और जीरो की असफलता के बाद भारत कैटरीना कैफ के लिए बहुत मायने रखती है।

भारत में सलमान खान और कैटरीना के साथ जैकी श्रॉफ, दिशा पाटनी, तबू, नोरा फतेही, सुनील ग्रोवर और आसिफ शेख अहम किरदारों में दिखने वाले हैं। यह 2014 में आई कोरियन फिल्म Ode To My Father की ऑफिशियल रीमेक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X