..................... करीना कपूर खान ने बढ़ी दी अपनी फीस, अब एक फिल्म के लेंगी इतने करोड़ । Did Kareena Kapoor Khan hike her fee by 50% for Takht after Veere Di Wedding success - Hindi Filmibeat

करीना कपूर खान ने बढ़ी दी अपनी फीस, अब एक फिल्म के लेंगी इतने करोड़

By Salman

अभिनेत्री करीना कपूर खान को आपने हाल ही में वीरे दी वेडिंग में देखा था और ये फिल्म सुपरहिट हो गई थी। बता दें कि इसके साथ ही ये साफ हो गया है कि अगर आप ये सोचते है कि देश में सिर्फ पुरुष प्रधान फिल्में ही चलती है तो आप गलत सोच रहे है। बता दें कि करीना कपूर की इस फिल्म के सुपरहिट हो जाने के बाद अभिनेत्री ने अपनी फीस 50 फीसदी तक बढ़ा दी है।

बता दें कि फिल्म में करीना कपूर के अभिनय को काफी ज्यादा पसंद किया गया था जबकि इस फिल्म में करीना कपूर के अलावा सोनम कपूर और स्वरा भास्कर ने अपने अभिनय से लोगों का खूब मनोरंजन किया था।

kareena kapoor khan, veere di wedding, करीना कपूर खान, वीरे दी वेडिंग

करीना कपूर खान के पास इस समय फिल्मों की लाइन लगी हुई है और वो धर्मा प्रोडक्शन की दो फिल्मों के लिए हामी भी चुकी है। इन फिल्मों के नाम काफी ज्यादा सुर्खियों में है जिनमें तख्त और गुड न्यूज शामिल है।

खबरों की माने तो वीरे दी वेडिंग में करीना कपूर खान ने करीब 7 करोड़ रुपए लिए थे और अब ये फीस बढ़कर 10 करोड़ तक पहुंच गई है। करीना कपूर को फिल्म के हिसाब से ही फीस देनी पड़ेगी..

अगर फिल्म में उनका किरदार कम है तो उसी हिसाब से फिल्म की फीस भी वो कम कर सकती है। करीना कपूर खान के अलावा भी कई ऐसी स्टार्स है हिंदी सिनेमा में जो कि काफी ज्यादा फीस चार्ज करती है और अपने दम पर फिल्म हिट करवाने की ताकत रखती है।

करीना कपूर को लेकर फिल्म तख्त चर्चा में है और खबर है कि इस फिल्म में वो अभिनेता रणवीर सिंह की बदन का रोल अदा करते हुए नजर आने वाली है। बता दें कि फिल्म का ऐलान हो गया है और करण जौहर काफी बड़ा धमाका करने वाले है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X