..................... Did Karan Johar made personal comments on Kajol - Hindi Filmibeat

#Scoop: करण जौहर ने की काजोल के साथ बद्तमीज़ी!

काजोल और अजय देवगन दोनों ने शिवाय और ऐ दिल है मुश्किल की टक्कर को जंग का मैदान बना लिया। दोनों ने हाल ही में करण जौहर को लेकर काफी बड़ी बातें कहीं।

करण जौहर - काजोल और अजय देवगन के बीच क्या चल रहा है ये तो कोई नहीं जानता लेकिन गपशप गली इसका पूरा पूरा फायदा उठा रही है। दरअसल, काफी दिनों से अजय देवगन करण जौहर के बारे में बात तो कर रहे हैं पर खुलकर कुछ नहीं कह रहे हैं।

उन्होंने अपने हर इंटरव्यू में कहा कि करण जौहर के साथ मेरा झगड़ा फिल्म को लेकर नहीं है। ये हमारी निजी टकरार है और इसका हमारी फिल्मों से कोई लेना देना नहीं है।

did-karan-johar-made-personal-comments-on-kajol

हर बार और बार बार अजय देवगन यही कहते नज़र आए कि करण से मुझे Personal दिक्कत है लेकिन अब मिड डे में छपी एक रिपोर्ट की मानें तो आज से करीब डेढ़ साल पहले, करण जौहर ने काजोल के बारे में कुछ ऐसा कहा जो उन्हें नहीं कहना चाहिए था।
["शाहरूख - काजोल से रोमांस करवाना मेरी सबसे बड़ी गलती थी"]

जो भी करण जौहर ने कहा था वो बद्तमीज़ी भरा था और जब अजय देवगन के कानों तक ये बात पहुंची तो ज़ाहिर सी बात है कि उन्होंने करण जौहर को फोन लगाकर उन्हें इस बारे में खरी खोटी सुनाई।

बस तभी से काजोल और करण जौहर की ईक्वेशन बदल गई और अजय देवगन ने भी काजोल को पूरी तरह से प्रोटेक्ट रखा। अब इस बात में कितनी सच्चाई है और कितनी नहीं ये किसी को नहीं पता।
[Ooo: अजय देवगन की गोलमाल 4 रिजेक्ट और काजोल को REPLACE!]

लेकिन साल भर से करण जौहर और काजोल के बीच में इतना गुस्सा है कि दोनों ने कुछ कुछ होता है और दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे की एनिवर्सरी भी एक दूसरे का ज़िक्र किए बिना सेलिब्रेट की।

बॉलीवुड मेें कुछ ऐसे ही टूटे रिश्तों की कहानी बहुत ही ज़्यादा दुखी कर देने वाली है -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X