क्या कंगना ने दी थी 200 लोगों के सामने स्वरा भास्कर को गाली? एक्ट्रेस ने कर दिया खुलासा !
एक्ट्रेस तापसी पन्नू, स्वरा भास्कर और कंगना रनौत के बीच गहमागहमी बढ़ती जा रही हैं। तीनों का पलटवार जारी है। ऐसे में एक यूजर ने पुराने मुद्दों को भी बीच में ला खड़ा किया है। जिससे ये विवाद और भी बढ़ सकता है। दरअसल स्वरा भास्कर ने एक यूजर के उस सवाल पर रिएक्शन दिया, जिसमें फैन ने पूछा, तनु विद्स मनु के सेट पर कंगना ने उन्हें गाली दी थी। 200 लोगों के सामने आनंद एल राय की फिल्म तनु विद्स मनु फिल्म के दौरान गाली देने की बात सामने आई। फैन ने कहा कि कंगना ये सब ड्रामा आउटसाइडर के साथ ही क्यों कर रही हैं? जबकि खुद ने गलत व्यवहार किया है।
यूजर के इस सवाल पर स्वरा भास्कर ने लिखा, नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली आउटसाइडर स्टार जब जरूरतमंद स्टार के साथ... बात 2014 की। हैप्पी मैमोरी। इस ट्वीट में स्वरा ने इस बात को साफ साफ तो नहीं कहा, लेकिन इसका मतलब समझा जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications











