क्या जया बच्चन ने बहू ऐश्वर्या राय बच्चन को मारा ताना? आग की तरह वायरल हुआ वीडियो, क्या है हकीकत...

Is Jaya Bachchan Taunting Aishwarya Rai?: जया बच्चन की बातें अक्सर सामने आकर एक बहस पैदा करती हैं और कई बार वो भड़कती हुई नजर आती हैं। वो नई जनरेशन को सुनाती हैं और लोगों में अक्सर वो कुछ ना कुछ खामियां निकालती रहती हैं।
इस वक्त उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो कुछ कह रही हैं जिसको ऐश्वर्या राय बच्चन से जोड़ लोग देख रहे हैं। लोगों ने आरोप लगाए हैं कि जया बच्चन बिना नाम लिए अपनी बहू ऐश्वर्या राय तो ताना मार रही हैं।
इस दौरान जया बच्चन उन लोगों की बातें कर रहीं थीं जिनको पता कुछ नहीं होता है और उनको लगता है कि वो सब जानते हैं। हालांकि जया ने अपने मुंह से किसी का नाम नहीं लिया और लोग ही बातें बना रहे हैं।
क्या सच में ऐश को जया ने मारा ताना?
वायरल हो रहे इस वीडियो में जया बच्चन के साथ नव्या नवेली नंदा और श्वेता बच्चन नंदा भी नजर आ रही हैं। श्वेता किसी बात को लेकर कहती हैं कि, ''मेरे पास इतना कॉंफिडेंस आज भी नहीं है।'' जया बच्चन कहती है, ''ये अच्छी बात है कि आप इसको मानती हैं लेकिन कुछ लोग होते हैं जिनके पास ये नहीं होता लेकिन वो प्रूफ करना चाहते हैं कि वो सब जानते हैं। ये मेरे लिए सबसे ज्यादा इरिटेट करने वाला कैरेक्टर होता है। ये मुझे काफी परेशान करता है।'' जया बच्चन ने इस बयान में कहीं भी ऐश्वर्या का नाम नहीं लिया है और लोग बेवजह में ही इसको ऐश के लिए ताना माना रहे हैं। हालांकि इस दौरान जया बच्चन किसी और चीज को लेकर बातें कर रहीं थीं।
नव्या नवेली नंदा एक पॉडकास्ट चलाती हैं जिसमें जया बच्चन और श्वेता बच्चन पहुंची थी। इस पॉडकास्ट के वीडियोज आज भी वायरल होते रहते हैं। बता दें कि नव्या नवेली नंदा ने इस पॉडकास्ट में अपने आप को एक्ट्रेस बनाने को लेकर इच्छा जाहिर की थी। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications