Jaya Bachchan ने Kangana Ranaut को यूं किया इग्नोर? 'ऊंचाई' स्क्रीनिंग से वायरल हुआ वीडियो!

jaya bachchan, kangana ranaut

अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, डैनी और बोमन ईरानी स्टारर फिल्म ऊंचाई को लेकर चर्चा है और इस वक्त इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग से कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं। इस दौरान इंडस्ट्री कई सितारे पहुंचे थे और इस लिस्ट में सलमान खान, कंगना रनौत, जया बच्चन, अभिषेक बच्चन भाग्यश्री और शहनाज गिल जैसे स्टार्स शामिल हैं। लेकिन चर्चा फिर से जया बच्चन की हो रही है।

खबर है कि एक वीडियो सामने आया है जिसमें जया बच्चन अभिनेत्री कंगना रनौत को साफ साफ इग्नोर करतीं नजर आ रही हैं? इसके बाद से सोशल मीडिया पर उनको लेकर कई तरह की बातें चल रहीं हैं और कंगना रनौत के फैंस जया को ट्रोल कर रहे हैं।

जी हां, इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि जया बच्चन इस इवेंट पर आती हैं सब से मुलाकात करतीं हैं, इस दौरान बगल में खड़ी कंगना रनौत की तरफ वो देखकर भी अंदेखा कर देती हैं और इग्नोर करते हुए आगे निकल जातीं हैं।

फिर क्या था, कंगना रनौत के फैंस ने जया बच्चन के खिलाफ पोस्ट करना शुरु करते हुए भड़ास निकाली है। इस वीडियो Viral Bhayani ने साझा किया है। इसके अलावा ये भी खबर है कि जया बच्चन ने इस दौरान पपराजी से फिर से चुप रहने को कहा था। इस स्पेशल स्क्रीनिंग के वेन्यू की बात करें तो इसको अनुपम खेर के एक्टिंग स्कूल एक्टर प्रिपेयर्स में रखा गया था जहां सितारों का जमावड़ा रहा।

कब रिलीज होगी फिल्म?

अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी, ​​सारिका, परिणीति चोपड़ा और डैनी डेन्जोंगपा अभिनीत उंचाई 11 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जी हां, इस फिल्म का ट्रेलर जैसे ही सामने आया था लोगों ने काफी प्यार दिया था। 4 बुजुर्ग दोस्तों की ये कहानी आपका दिल जीतने वाली है और इंडस्ट्री में सालों बाद आपको कुछ अलग तरह का कंटेंट देखने को मिलने वाला है।

राजश्री का धमाका

इस फिल्म को सूरज बड़जात्या बना रहे हैं और सभी जानते हैं कि उनकी फिल्में कैसी होती हैं। काफी समय के बाद उनकी कोई फिल्म रिलीज होने जा रही है। शहनाज गिल इस फिल्म को देखने के बाद काफी इमोशनल हो गईं थीं और उन्होने बताया कि, उनके आंसू नहीं रुक रहे थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X