क्या KISS करते हुए स्पॉट किए गए इब्राहिम अली खान-पलक तिवारी? सोशल मीडिया पर यूजर ने किया दावा

Ibrahim Ali Khan and Palak Tiwari dating rumors: सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी की डेटिंग के खबरें लंबे अरसे से मीडिया में छाई हुई हैं। दोनों को कई बार साथ में पार्टी करते स्पॉट भी किया गया है। हालांकि, पलक तिवारी पहले भी इंटरव्यू में इसे अफवाह बता चुकी हैं।
लेकिन, अब एक यूजर ने दावा किया है कि एक पार्टी में उसने पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान को किस करते हुए देखा है। इस कॉमेंट के बाद से सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। मशहूर पापाराजी फोटोग्राफर वीरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल (@viralbhayani) पर पलक तिवारी का एक वीडियो शेयर किया था।
इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा है- बीती रात इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी भी उसी क्लब में थे जिस क्लब में मैं भी पार्टी कर रहा था। इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी पीडीए शो कर रहे थे। कुछ तो गरिमा रखो नहीं तो एक कमरा ले लो। हालांकि, इन बातों पर अभी तक इब्राहिम अली खान या पलक तिवारी ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
बता दें कि, पलक तिवारी ने पहले अपने और इब्राहिम अली खान की डेटिंग की खबरों को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि वो और इब्राहिम अली खान अपने दोस्तों के ग्रुप के साथ पार्टी में थे और वो खुद का चेहरा सिर्फ अपनी मां श्वेता तिवारी की वजह से छिपा रही थीं क्योंकि उन्होंने उनसे झूठ कहा था। साथ ही इब्राहिम के साथ लिंकअप की खबरों को उन्होंने निराधार बताया था।
वर्क फ्रंट की बात करें तो पलक 'किसी का भाई किसी की जान' के अलावा 'द वर्जिन ट्री' में भी नजर आएंगी। 22 वर्षीय पलक तिवारी की अभी से ही अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोग उन्हें फॉलो करते हैं। साथ ही, अब वो बॉलीवुड में भी डेब्यू कर और भी अधिक पॉपुलर हो गई हैं।


Click it and Unblock the Notifications












