Buzz: ऋतिक रोशन ने रिजेक्ट की सत्ते पे सत्ता रीमेक, फराह खान - रोहित शेट्टी को झटका
इस समय बॉलीवुड में अगर किसी ज़बरदस्त रीमेक की बात चल रही है तो वो है सत्ते पे सत्ता। इस फिल्म को रोहित शेट्टी प्रोड्यूस कर रहे हैं और फराह खान डायरेक्ट कर रही हैं। माना जा रहा है कि फिल्म में ऋतिक रोशन और अनुष्का शर्मा, अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी को रिप्लेस करेंगे।
अब खबर है कि फिल्म में ऋतिक रोशन की दिलचस्पी खत्म हो चुकी है। दरअसल, ऋतिक को फिल्म का पहला ड्राफ्ट भेजा गया है जो उन्हें पसंद नहीं आया है और उन्होंने फिल्म की स्क्रिप्ट पर फिर से काम करने को कह दिया है।

ऐसे में माना जा रहा है कि ऋतिक रोशन किसी भी वक्त फिल्म को छोड़ सकते हैं। जबकि फिल्म में कृति सैनन भी ऋतिक रोशन के अपोज़िट रंजीता के रोल में फाईनल हो चुकी है।
ये पहली अमिताभ बच्चन फिल्म नहीं थी जिसके रीमेक में ऋतिक रोशन काम कर रहे हों। इससे पहले भी वो अग्निपथ रीमेक में अमिताभ बच्चन की भूमिका निभा चुके हैं ।
और ये पहली बार नहीं होगा जब ऋतिक ने कोई बड़ा प्रोजेक्ट छोड़ा हो। ऐसा कई बार पहले भी हो चुका है -


Click it and Unblock the Notifications












