क्या एक साल के रिलेशनशिप के बाद हनी सिंह और टीना थडानी का हो गया ब्रेकअप? जानें क्या है सच्चाई

honey singh tina

Honey Singh breakup with Tina Thadani: मशहूर गायक और रैपर हनी सिंह हमेशा किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। उनकी गायकी का अंदाज, उन्हें बाकियों से अलग बनाता है। लेकिन, पिछले कुछ समय से हनी सिंह अपनी प्रोफेशनल जिंदगी के अलावा निजी जिंदगी की वजह से भी खबरों में बने रहते हैं। टीना थडानी के साथ रिलेशनशिप को भी उन्होंने कुछ महीनों पहले ही कंफर्म किया था।

लेकिन, अब दोनों के ब्रेकअप की खबरें भी आ रही हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है और एक-दूसरे के साथ अपनी सभी तस्वीरें भी डिलीट कर दी हैं। पिछले कुछ समय से दोनों किसी भी इवेंट में एक साथ नजर नहीं आए हैं जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों का रिश्ता टूट गया है।

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार कुछ दिनों पहले ही दोनों का ब्रेकअप हुआ है और उन्होंने अपने रास्ते अलग-अलग कर लिए हैं। हालांकि, ब्रेक अप का कारण अब तक सामने नहीं आया है। पिछले साल अप्रैल से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे और कई इवेंट और कार्यक्रम में एक दूसरे का हाथ थामे नजर आए थे।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक उनसे जुड़े सूत्रों का कहना है कि दोनों जिंदगी में अलग-अलग चीजें चाहते हैं। हालांकि, ब्रेकअप को दोनों परिपक्वता के साथ हैंडल कर रहे हैं। टीना ब्रेकअप से काफी दुखी हैं लेकिन अपने काम पर फोकस करने की कोशिश कर रही हैं। वहीं, हनी सिंह ने अपने नजदीकी लोगों को इसकी जानकारी दे दी है।

बता दें कि, टीना थडानी एक्ट्रेस और मॉडल हैं। टीना और हनी सिंह साथ-साथ 'पेरिस का ट्रिप' गाने में भी नजर आ चुके हैं। इसी गाने के बाद दोनों की नजदीकियों के बढ़ने के कयास लगाए जाने लगे थे और अब आखिरकार एक साल के रिलेशनशिप के बाद हनी सिंह और टीना थडानी अलग हो गए हैं।

More from Filmibeat

Read more about: honey singh bollywood photos
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X