बैन से बचने के लिए हानिया ने बनाया सीक्रेट इंस्टाग्राम अकाउंट? लोगों ने पाक एक्ट्रेस को कहा- 'फेम की भूखी'
Hania Aamir New Instagram Account: पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर इन दिनों सिंगर आसिम अजहर के साथ अपनी शादी की चर्चाओं को लेकर पहले से ही सुर्खियों में हैं। अब इसी बीच वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को लेकर एक नए विवाद में फंसती नजर आ रही हैं। 28 साल की हानिया आमिर का नाम एक कथित नए सोशल मीडिया अकाउंट को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

दरअसल, पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तानी कलाकारों से जुड़े सोशल मीडिया अकाउंट्स, गानों और प्रोफाइल्स को भारत में बैन कर दिया था। इस बैन के चलते हानिया आमिर का वेरिफाइड इंस्टाग्राम अकाउंट भी भारत में दिखाई नहीं देता। लेकिन अब सोशल मीडिया यूजर्स का दावा है कि अभिनेत्री ने एक नया इंस्टाग्राम अकाउंट बना लिया है, जो कथित तौर पर भारतीय फैंस के लिए एक्टिव है।
बैन के बावजूद नया अकाउंट?
पॉपुलर पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर, जो इस समय बिलाल अब्बास खान के साथ सुपरहिट ड्रामा 'मेरी जिंदगी है तू' में आयरा के किरदार में नजर आ रही हैं, एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। नेटिज़न्स का कहना है कि भारत में बैन के बावजूद उनके नाम से एक नया इंस्टाग्राम अकाउंट चलाया जा रहा है।
रेडिट पर वायरल हो रहे स्क्रीनशॉट्स के मुताबिक, इस कथित अकाउंट का यूजरनेम 'haniapaneer' बताया जा रहा है। एक रेडिट यूजर ने दावा किया कि इस अकाउंट पर एक्सक्लूसिव कंटेंट मौजूद है और हानिया के कई पुराने फैन पेज व पाकिस्तानी सोशल मीडिया यूजर्स इसे उनका नया अकाउंट बता रहे हैं। पोस्ट में यह भी कहा गया कि यह अकाउंट उनके शो 'नाम तो सुना होगा' के बाद बनाया गया है।
भारतीय नेटिजंस ने किया ट्रोल
इस पूरे मामले पर भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा साफ नजर आ रहा है। रेडिट और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर कई लोगों ने आरोप लगाया है कि हानिया आमिर ने भारत में लगे बैन से बचने के लिए नया अकाउंट बनाया है।
कुछ यूजर्स ने एक्ट्रेस को 'attention seeker' बताया, तो कुछ ने उन्हें 'clout chaser' कहकर निशाना साधा। एक यूजर ने लिखा कि भारतीय दर्शक ही ऐसे कलाकारों को बेवजह लोकप्रियता देते हैं। वहीं कुछ अन्य लोगों ने यह भी सवाल उठाया कि आखिर इतनी बेचैनी क्यों दिखाई जा रही है।
Pakistani actress Hania Aamir once again makes another account to dodge the ban
byu/Mysterious_Tell6815 inbollynewsandgossips
अब तक नहीं मिली कोई आधिकारिक पुष्टि
हालांकि, अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक जानकारी या पुष्टि नहीं हुई है कि यह इंस्टाग्राम अकाउंट वाकई हानिया आमिर का ही है। न तो एक्ट्रेस की तरफ से और न ही उनकी टीम की ओर से इस पर कोई बयान आया है। ऐसे में फिलहाल यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर चल रही अटकलों और दावों तक ही सीमित है।


Click it and Unblock the Notifications











