Avatar 3 देखते ही मचा बवाल! थिएटर से आई तस्वीरों में दिखे गोविंदा? सोशल मीडिया पर मची हलचल

Govinda Avatar 3 cameo: अवतार फिल्म का तीसरा पार्ट रिलीज हो चुका है और जो फैंस इस पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वो थिएटर्स में जाकर इसका लुत्फ उठा रहे हैं। लेकिन अवतार के साथ एक और बात की चर्चा सामने आने लगी है और वो है गोविंदा की।

Govinda Avatar 3 cameo

हाल ही में सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेज हो गई कि Avatar: Fire and Ash (Avatar 3) में गोविंदा नजर आए हैं। X (पहले ट्विटर) पर कुछ यूजर्स ने थिएटर से ली गई तस्वीरें शेयर कीं और दावा किया कि फिल्म में गोविंदा का कैमियो है। इन तस्वीरों ने देखते ही देखते इंटरनेट पर हलचल मचा दी।

वायरल तस्वीरों की सच्चाई

हकीकत यह है कि गोविंदा का Avatar 3 में कोई कैमियो नहीं है। जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, वे या तो फोटोशॉप की गई हैं या फिर AI से बनाई गई फेक इमेज हैं। फिल्म से जुड़े किसी भी आधिकारिक सोर्स ने इस तरह के कैमियो की पुष्टि नहीं की है।

सोशल मीडिया पर मजेदार रिएक्शन

इन वायरल तस्वीरों पर नेटिजंस ने जमकर मजाक उड़ाया। एक यूजर ने लिखा कि जेम्स कैमरन गोविंदा को Avatar 3 के लिए मना ही नहीं सकते। वहीं दूसरे यूजर ने तंज कसते हुए कहा कि आखिरकार गोविंदा ने Avatar के लिए हां कह दी। कुछ लोगों ने तो इसे गोविंदा की 'सबसे बड़ा कमबैक' तक बता दिया।

Avatar को ठुकराने पर क्या बोले थे गोविंदा

गोविंदा ने Avatar को लेकर यह किस्सा कई बार दोहराया है। उन्होंने बताया था कि अमेरिका में एक बिजनेसमैन के जरिए उनकी मुलाकात जेम्स कैमरून से हुई थी। उसी दौरान फिल्म को लेकर बातचीत हुई थी और फिल्म का नाम Avatar रखने का सुझाव भी उन्होंने ही दिया था।

लंबी शूटिंग और बॉडी पेंटिंग बनी वजह

गोविंदा के मुताबिक, जेम्स कैमरून ने उन्हें बताया था कि फिल्म की शूटिंग करीब 410 दिनों तक चलेगी और इसके लिए 18 करोड़ रुपये का ऑफर दिया गया था। लेकिन जब बॉडी पेंटिंग की बात सामने आई, तो गोविंदा को लगा कि इससे उनकी सेहत पर असर पड़ सकता है। इसी वजह से उन्होंने फिल्म को ठुकरा दिया।

क्या Avatar 4 में दिखेंगे गोविंदा?

अब सोशल मीडिया पर फैंस मजाक में कह रहे हैं कि शायद आने वाली Avatar 4 में गोविंदा किसी कैमियो रोल में नजर आ जाएं। हालांकि, फिलहाल यह सिर्फ एक मजेदार चर्चा ही है।

More from Filmibeat

Read more about: avatar govinda
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X