Buzz: दीपिका पादुकोण ने आखिरकार कंफर्म कर ही दी अपनी शादी
काफी समय से गपशप गली में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की चर्चा चल रही है और अब दीपिका पादुकोण ने खुद इस शादी को कंफर्म कर दिया है। दरअसल, हाल ही में दीपिका का रणबीर कपूर वाला टैटू फिर से चर्चा में आया क्योंकि वो टैटू काफी बदल चुका है। और सुगबुगाहट फिर तेज़ हुई कि शादी की तैयारियां तेज़ी से चल रही हैं।
हाल ही में इंडियन एक्सप्रेस के साथ एक इंटरव्यू में दीपिका के पास रणवीर से जुड़े सवालों की झड़ी लग गई, जिसे एक एक कर दीपिका ने टाला लेकिन फिर उनसे आने वाले समय के प्लान पूछे गए। यानि कि शादी से जुड़े प्लान। तो दीपिका ने तुरंत जवाब दिया कि आपको इस बारे में जल्दी ही पता चल गया।

दीपिका की तरफ से ये पहला कंफर्म जवाब है। आज तक उन्होंने इस बात को केवल हंस के टाल दिया था। माना जा रहा है कि उनकी शादी की तारीख 20 नवंबर है। फिल्मफेयर की एक रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका और रणवीर के किसी बहुत करीबी ने ये बात शेयर की है। दोनों ही इस शादी को बहुत छोटी और पारिवारिक रखना चाहते हैं।
[दीपिका को अभी से भाभी बुला रहे हैं रणवीर के ड्राईवर?]
इसलिए दीपिका और रणवीर की मेहमानों की लिस्ट कुछ खास दोस्तों और परिवार तक ही सीमित है। इस शादी के लिए केवल 30 लोगों को न्योता पहुंच चुका है। दीपिका और रणवीर दोनों की ही फेवरिट जगह इटली है तो दोनों अपने 30 मेहमानों के साथ इटली में जाकर सात फेरे में बंधेंगे।
वहीं मुंबई वापस आने पर अपने बॉलीवुड दोस्तों को एक शानदार रिसेप्शन देने का प्लान है। फिल्मफेयर की एक रिपोर्ट की मानें तो ये सारी डीटेल्स एक तरह से इस शादी की आधिकारिक पुष्टि है। हाल ही में दीपिका की मां ने रणवीर के परिवार के लिए नंदी पूजा भी रखी थी।
अब जब तक दीपिका पादुकोण, लाल जोड़े में सजने की तैयारी कर रही हैं, हम आपको मिलवाते हैं बॉलीवुड की सबसे सुंदर दुलहनों से -


Click it and Unblock the Notifications












