क्या तोड़ दिया अर्जुन कपूर ने मलाइका का विश्वास ? क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर बोलीं- मुझे ऐसे लोग पसंद हैं जो...

अर्जुन कपूर 26 जून को अपना 39 वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने इस इस खास दिन को मनाने के लिए उन्होंने बीती रात यानी कि 25 जून को उन्होंने अपने घर पर पार्टी का आयोजन रखा था। अर्जुन कपूर की इस पार्टी में बॉलीवुड के तमाम सितारे जैसे महीप कपूर, जाह्नवी कपूर, शनाया कपूर, संजय कपूर, आदित्य रॉय कपूर, वरुण धवन, नताशा दलाल समेत कई सितारों नजर आए सिर्फ नजर नहीं आईं तो वो थीं उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा।
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का बॉन्ड काफी स्ट्रांग कहा जाता रहा है। दोनों एक दूसरे को लंबे समय से डेट भी कर रहे हैं। ऐसा कोई जन्मदिन नहीं जाता जब मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर को बर्थडे विश ना करें, लेकिन यह पहली बार है जब मलाइका अरोड़ा ने अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के लिए कोई पोस्ट नहीं किया है। यह देखकर फैन्स तो हैरान ही रह गए, लेकिन उससे ज्यादा फैन्स हैरान तब हुए जब उन्होंने मलाइका अरोड़ा की यह लेटेस्ट इंस्टा स्टोरी देखी।
दरअसल हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टा हैंडल की स्टोरी पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है- 'मुझे ऐसे लोग पसंद हैं जिन पर मैं आंखें बंद करके भी भरोसा कर सकू्ं।' बता दें कि मलाइका का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट को देखने के बाद फैन्स अंदाजा लगा रहे हैं कि क्या अर्जुन ने मलाइका का भरोसा तोड़ा है ? या क्या दोनों के बीच सब ठीक है ?
बता दें कि पिछले दिनों दोनों के ब्रेकअप की खबरें भी तेज थीं लेकिन मलाइका ने कहा था कि ऐसा कुछ नहीं है सब अफवाहें हैं, लेकिन मलाइका का अर्जुन को जन्मदिन विश ना करना और ना ही बर्थडे पार्टी में नजर आना इसके अलावा मलाइका का यह क्रिप्टिक पोस्ट देख फैन्स अंदाजा लगा रहे हैं कि शायद दोनों के बीच कुछ अनबन है। अब क्या सच है क्या झूठ यह तो बस मलाइका और अर्जुन ही बता सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
