अरबाज खान के बेटे अरहान खान ने जॉइन किया प्रोटेस्ट? शिवाजी पार्क से वीडियो वायरल! जानिए पूरी सच्चाई..

Arhaan Khan Protest Video: जंतर मंतर से शुरु हुआ छात्रों का विरोध प्रदर्शन अब देश के कई हिस्सों में पहुंच चुका है। अलग अलग शहरों से आंदोलनों की तस्वीरें सामने आ रही है। अब मुंबई के दादर स्थित शिवाजी पार्क में भी लोग प्रदर्शन कर रहे हैं जिसमें कई लोगों शामिल हो रहे हैं।

Arhaan Khan

इस लिस्ट में आम आदमी से लेकर सेलिब्रिटीज तक आ रहे हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें अरबाज खान के बेटे अरहान खान को भीड़ में देखा जा सकता है।

Also Read
शबाना आजमी अब स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट में नहीं होंगी शामिल? बड़ी वजह आई सामने
शबाना आजमी अब स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट में नहीं होंगी शामिल? बड़ी वजह आई सामने

बताया जा रहा है कि ये वीडियो शिवाजी पार्क का है और वो प्रोटेस्ट के समर्थन में वहां पहुंचे थे। वीडियो को ferozansari_67 नाम के एक यूजर ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। आप देख सकते हैं कि अरहान खड़े हैं और कुछ लोगों से हंसकर बात भी कर रहे हैं।

क्या है सच्चाई?

सबसे पहले ये बता दें कि ये वीडियो स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट की है या नहीं इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक दावा हम नहीं कर रहे हैं। अरहान खान शिवाजी पार्क पहुंचे थे इसको लेकर किसी तरह की पुष्टि नहीं हुई है। हां इतना तय है कि इस वीडियो में नजर आ रहा शख्स कोई और नहीं बल्कि अरबाज खान के साहबजादे हैं। अरहान खान को अक्सर जुमे के मस्जिद में नमाज अदा करते हुए देखा जाता है। वो काफी शानदार इंसान हैं और किसी ना किसी वजह से खबरों में बने रहते हैं। सोशल मीडिया पर अरहान का वीडियो वायरल हो रहा है और इसको सीजेपी प्रोटेस्ट से जोड़कर देखा जा रहा है।

कमेंट्स कर रहे हैं लोग

अरहान खान के इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के मन में कई तरह की सवाल आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''सलमान सर का भतीजा है, खानदान पे गया बच्चा।'' एक ने लिखा, ''जब बड़े पापा सपोर्ट कर रहे हैं तो हिम्मत मिल ही जाती है।'' एक ने लिखा, ''अरहान काफी मैच्योर है।'' इसके अलावा लोग हार्ट और फायर इमोजी भी साझा कर रहे हैं। बता दें कि सलमान खान ने भी स्टूडेंट्स के समर्थन में पोस्ट किया था।

Read more about: arhaan khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X