अनुष्का शर्मा नहीं बनेंगी प्रभास राम की सीता, रिजेक्ट की आदिपुरूष
खबरें थीं कि ओम राउत की महत्त्वाकांक्षी फिल्म आदिपुरुष में सीता के रोल के लिए अनुष्का शर्मा को अप्रोच किया गया था और अनुष्का इस रोल से काफी खुश थी। लेकिन ताज़ा खबरों की मानें तो फिलहाल अनुष्का शर्मा की अगली फिल्म आदिपुरूष नहीं होगी। गौरतलब है कि अनुष्का शर्मा जनवरी में मां बनने वाली हैं।
खबरों की मानें तो अनुष्का शर्मा, अप्रैल 2021 से पहले काम नहीं शुरू करना चाहती हैं। वहीं उनका अगला प्रोजेक्ट आदिपुरूष नहीं होगा ये भी तय है।

सूत्रों की मानें तो अनुष्का को इस फिल्म के लिए कभी अप्रोच ही नहीं किया गया था और उन्हें फिल्म की कहानी के बारे में कुछ भी नहीं पता है। इसलिए अनुष्का और इस फिल्म को लेकर जितनी भी खबरें हैं सब अफवाहों के अलावा और कुछ भी नहीं हैं।
माना जा रहा है कि प्रेगनेंसी के बाद अनुष्का अपनी वापसी के लिए बेहद मज़बूत प्लान बना रही हैं और इन प्लान में प्रभास और सैफ अली खान स्टारर आदिपुरूष नहीं शामिल है।


Click it and Unblock the Notifications











