सुपरस्टार अनिल कपूर डिज्नी यूनिवर्स में शामिल? मार्वल के सुपरहीरो के साथ तस्वीरें वायरल

अभिनेता अनिल कपूर को पूरे दो साल से अधिक समय बाद बड़े पर्दे पर देखने को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह है। उनकी आगामी फिल्म 'जुग जुग जीयो' जून में आने ही वाली है.. लेकिन, हमारे पास उनके प्रशंसकों के लिए कुछ और अच्छी खबरें हैं! जैसे कि हमने सुना है उससे झकास कपूर जल्द ही डिज्नी-वर्स का हिस्सा होंगे!

अनिल कपूर और हॉलीवुड के जेरेमी रेनर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। दोनों अभिनेताओं को राजस्थान के अलवर में एक आगामी परियोजना की शूटिंग करते देखा गया। एक सूत्र के अनुसार, डिज्नी इंटरनेशनल ने अनिल कपूर को आगामी एक रोमांचक सीरीज में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना है जिसमें एवेंजर्स और हर्ट लॉकर फेम जेरेमी रेनर नजर आएंगे।

did-anil-kapoor-join-disney-universe-actor-s-pics-with-hawkeye-go-viral

रिपोर्ट है कि जेरेमी और अनिल कपूर डिज्नी प्लस हॉटस्टार की रियलिटी वेब सीरीज Rennervations में जल्द ही साथ काम करते नजर आ सकते हैं। फिलहाल इस नए और रोमांचक डेवेलपमेंट पर अधिक अपडेट के लिए थोड़ी प्रतीक्षा करनी होगी!

बता दें, जेरेमी भारत में काफी पॉपुलर हैं। मार्वल की कई फिल्मों और वेब सीरीज में जेरेमी अहम किरदार निभाते नजर आ चुके हैं। एवेंजर्स और एवेंजर्स एंडगेम में उनका रोल बहुत खास था।

उन्होंने हाल ही में अलवर में अपने बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते हुए अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया था जिसमें उन्होंने हिंट दिया था कि वह भारत में शूटिंग के लिए आए हुए हैं। बात करें अनिल कपूर की.. तो वह पिछले दिनों नेटफ्लिक्स की फिल्म थार में नजर आए थे। जबकि उनकी आने वाली फिल्मों में है- जुग जुग जीयो, एनिमल और फाइटर..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X