'आप लोग घर तक आ जाओ..' क्या पैपराजी पर भड़क गईं अनन्या पांडे? वायरल हुआ चौकाने वाला वीडियो

अनन्या पांडे को अक्सर पैपराजी के साथ हंसते और मुस्कुराते हुए देखा जाता है लेकिन इस वक्त एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। दरअसल अनन्या पांडे इस वीडियो में नियॉन ग्रीन ड्रेस में काफी शानदार लग रही थीं।
लेकिन आज ऐसा लगा जैसे कि अनन्या पांडे पैपराजी से इरिटेट हो गईं और उन्होने कुछ ऐसा कह डाला जोकि वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो लगातार चलती चली जा रही हैं और पैपराजी से कहती हैं, ''नहीं आप आगे आज जाओ.. आप पीछे पीछे हो, आगे आ जाओ।'' पैपराजी से कोई जवाब देता है, ''नहीं, मैडम वो पीछे ही रहता है।''
इसके बाद अनन्या थोड़ा सा इरिटेट होती हैं, गुस्से वाला फेम बनाकर कहती हैं, ''आप लोग घर तक आ जाो।'' पैपराजी से जवाब मिलता है, ''नहीं मैम बहुत दूर से आए है।'' इसके बाद ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग कई तरह की बातें भी कर रहे हैं।
वर्कफ्रंट पर वो कई धमाकेदार प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं और आखिरी बार वो फिल्म लाइगर में नजर आईं थीं और उनको काफी पसंद किया गया। हालांकि फिल्म नहीं चली और बॉक्स ऑफिस पर उतनी शानदार कमाई नहीं कर पाई। अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा इस फिल्म का हिस्सा थे और एक्शन शानदार था।
उन्होने इस फिल्म के लिए काफी मेहनत की थी। ऐसा कहा जा रहा है कि अनन्या पांडे आने वाले साल में एक फिल्म का हिस्सा बनेंगे जिसना नाम है 'खो गए हम कहां।' हालांकि इसका आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है और लोग इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications