#ZorKaJhatka: रिलीज़ से पहले फिर हो गया अक्षय Vs शाहरूख....किसकी होगी जीत!
जब हैरी मेट सेजल और टॉयलेट एक प्रेम कथा का क्लैश जब से टल गया था, दोनों ही स्टार्स के फैन काफी खुश थे। ऊपर से सोने पर सुहागा इसलिए था कि दोनों ही फिल्मों को बिल्कुल अलग बताया जा रहा था।
जहां अक्षय की फिल्म सामाजिक व्यंग्य कही जा रही थी वहीं शाहरूख खान और इम्तियाज़ अली मिलकर रोमांटिक कॉमेडी लेकर आ रहे थे। लेकिन अब एक बार फिर अक्षय कुमार ने शाहरूख से भिड़ने का मन बना ही लिया।

दरअसल, हाल ही में एक शो के दौरान अक्षय ने साफ कर दिया कि उनकी फिल्म सामाजिक ड्रामा नहीं बल्कि हल्की फुल्की रोमांटिक कॉमेडी है। हालांकि गौर करने वाली बात ये है कि फिल्म के ट्रेलर में ऐसा बिल्कुल नहीं लगा था।
लेकिन अब दर्शकों को सिनेमाघर तक खींचने के लिए, या फिर किसी और कारण से, अक्षय कुमार अपनी फिल्म का प्रचार रोमांटिक कॉमेडी बताकर ही कर रहे हैं।
इससे नुकसान खुद अक्षय का होगा या शाहरूख का, ये तो वक्त ही बताएगा। लेकिन तब तक आप नज़र डालिए 2017 की आने वाली इन धमाकेदार कॉमेडी फिल्मों पर


Click it and Unblock the Notifications