अक्षय कुमार की वजह से अभिषेक बच्चन को महसूस हुई INSULT, इशारों में किया खुलासा
कॉफी विद करण में हाल ही में अभिषेक बच्चन ने कई चीज़ों का खुलासा किया जिनमें से एक थी उनके करियर की दिशा। इस बारे में बात करते हुए अभिषेक ने दिल खोलकर वो बातें बताईं जो उन्हें काफी बुरी लगती हैं। कुछ फिल्मों का नाम ना लेते हुए अभिषेक ने बताया कि मैने पूरी ज़िंदगी लीड रोल वाली फिल्में की हैं।
ऐसे में जब मैं किसी फिल्म में दूसरी या तीसरी लीड बनता हूं और किसी और एक्टर को सेंटर फ्रेम मिलता है तो मुझे खराब लगता है। मैं उन एक्टर की और उनके काम की बहुत इज़्जत करता हूं लेकिन हां जब कोई आपसे कहे कि थोड़ा साइड हो जाइए और फिर उस एक्टर को लेकर शूट करने लगे तो ज़ाहिर सी बात है कि आपको खराब लगेगा।



Click it and Unblock the Notifications











