लव, सेक्स और धोखा

By Staff

खोंसला का घोंसला और ओए लकी लकी ओए के निर्देशक दिबाकर बैनर्जी की अगली फ़िल्म का नाम है लव, सेक्स और धोखा. दिबाकर बैनर्जी ने इस फ़िल्म के बारे में बीबीसी से बातचीत की. फ़िल्म के बारे में दिबाकर कहते हैं कि इसका टाइटिल बहुत स्पष्ट और ईमानदार है. जो टाइटिल कहता है वही फ़िल्म में दिखेगा.

दिबाकर कहते हैं कि लव सेक्स और धोखा का आइडिया उनके दिमाग़ में उनकी पहली फ़िल्म खोंसला का घोंसला से पहले से था.दिबाकर कहते हैं, "जब मैं इसकी शूटिंग की तैयारी कर रहा था तभी खोंसला का घोंसला शुरू हो गई और फिर ओए लकी लकी ओए शुरु हो गई."

दिबाकर कहते हैं कि इस फ़िल्म का विचार उनके पास पहले आया था जब उन्होंने दो छोटी कहानियां लिखी थीं. इन कहानियों के बारे में दिबाकर ने बताया, "पहली कहानी एक ऐसे जोड़े के बारे में है जो फ़िल्म इंस्टीट्यूट में मिलते हैं. इस जोड़े की ज़िंदगी और एक ठेठ बॉलीवुड प्रेम कहानी में बहुत समानताएँ हैं."

विचार

दूसरी कहानी का विचार दिबाकर को तब आया जब वो एक दुकान पर गए जहाँ नया-नया सिक्यूरिटी कैमरा लगा था.दिबाकर कहते हैं, "दुकानदार कैमरा को बहुत हैरानी से देख रहे था और उसका छोटा बच्चा कैमरा के सामने नाच रहा था. उसे देख कर मुझे एक कहानी सूझी. और अब इनके साथ एक तीसरी कहानी लेकर मैंने 'लव, सेक्स और धोखा" बनाई है."

इस फ़िल्म को प्रोड्यूस किया है मशहूर टीवी प्रोड्यूसर एकता कपूर ने. दिबाकर कहते हैं कि एकता कपूर को ओए लकी लकी ओए बहुत पसंद आई थी और वो उस फ़िल्म के निर्देशक यानी मेरे साथ काम करना चाहती थीं. दिबाकर कहते हैं, "एकता ने मुझसे संपर्क किया और मैंने उन्हें बताया कि मेरे पास ये कहानी है. फ़िल्म की कहानी सुनकर एकता उछल पड़ीं और अगले दिन से हमने फ़िल्म बनानी शुरू कर दी."

नए कलाकार

फ़िल्म में दिबाकर बैनर्जी ने नए चेहरों को लिया है. दिबाकर कहते हैं, "मैं कभी भी नए लोगों के साथ काम करने से नहीं डरा हूँ और न ही ऐसे कलाकारों के साथ जो बहुत बड़े सितारे नहीं हैं. मुझे अपनी फ़िल्मों की कहानियों, उनके ट्रीटमेंट और नए कलाकारों पर पूरा भरोसा होता है. मेरी पहली दोंनो फ़िल्मों में भी ऐसे ही कलाकार थे और दोनों ही फ़िल्मों सफल थीं."

इसके अलावा दिबाकर एक ऐसी फ़िल्म बनाना चाहते थे जो फ़िल्म न लगकर वास्तविकता लगे. वो कहते हैं, "जैसे ही आप जाने-माने चेहरे लेते हैं वो वास्तविकता ख़त्म हो जाती है." दिबाकर कहते हैं कि लव सेक्स और धोखा किसी ख़ास दर्शक वर्ग के लिए नहीं बनाई गई है बल्कि सच्चाई दिखाने के लिए बनाई गई है.

दिबाकर ने कहा, "जो लोग मानते हैं कि हमारी ज़िंदगी में ऐसी घटनाएँ होती हैं वो ये फ़िल्म देखकर निराश नहीं होंगे." दिबाकर की अगली फ़िल्म पॉलिटिकल थ्रिलर होगी जो एक राजनीतिक हत्या के बारे में होगी.

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X