दिया का जिया निर्देशन में

By Bbc
दिया का जिया निर्देशन में

दिया मिर्ज़ा ने अब फ़िल्म निर्माण में कदम रख दिया है.

अभिनेत्री दिया मिर्ज़ा की बतौर निर्माता पहली फ़िल्म की शूटिंग भी शुरु नहीं हुई है लेकिन उन्होंने साफ़ कर दिया है कि उनका सपना निर्देशक बनना है.

हाल ही में अपने प्रोड्क्शन हाउज़ के बारे में एक पत्रकार सम्मेलन में दिया ने ये इरादा ज़ाहिर किया.

दिया ने कहा, “प्रोड्यूसर बनने से बहुत पहले ही मुझे पता था कि मैं निर्देशक बनना चाहती हूं. इसलिए जब मुझे सही स्क्रिप्ट मिलेगी तब मैं निर्देशन ज़रूर करूंगी.”

दिया मिर्ज़ा की फ़िल्म निर्माण कंपनी का नाम बॉर्न फ़्री ऐंटरटेंमेंट है. इसमें उनके साथी ऐक्टर ज़ायेद ख़ान हैं. इनकी पहली फ़िल्म का नाम ‘लव, ब्रेकअप्स, जिंदगी’ है और ये दोंनो इसमें मुख्य भूमिका निभा रहे हैं.

फ़िल्म की कहानी और निर्देशन साहिल संघा हैं जो कंपनी के तीसरे हिस्सेदार हैं.

असली ज़िंदगी में दिया और ज़ायेद बहुत अच्छे दोस्त हैं. दस साल से हिंदी फ़िल्मों में ऐक्टिंग कर रहीं दिया का कहना था, “प्रोड्यूसर बनने का ख़्याल इसलिए आया क्योंकि हम इस फ़िल्म से इतना जुड़ गए थे कि हमने फ़ैसला किया कि ये फ़िल्म हम ही बनाएंगे.”

लेकिन दिया कहती हैं कि ज़रूरी नहीं कि अपनी कंपनी की हर फ़िल्म में वो और ज़ायेद ऐक्टिंग करेंगे.

‘लव ब्रेकअप्स ज़िंदगी’ में अपने रोल के बारे में ज़ायेद ने बताया, “इससे पहले मैंने ज़्यादातर रोमांटिक या एक्शन फ़िल्म की हैं. वैसे भी एक्शन कर-कर के मैं बहुत थक गया हूं, इतनी चोट-वोट लगी है, ये मेरी कमबैक रोमांटिक फ़िल्म होगी.”

हालांकि बतौर निर्माता ये दिया और ज़ायेद की पहली फ़िल्म है लेकिन दिया को इस बारे में बिल्कुल भी घबराहट नहीं है.

दिया कहती हैं, “मुझसे किसी ने हाल ही में पूछा कि क्या मैं फ़िल्म को लेकर नर्वस नहीं हूं. मेरा जवाब था कि घबराहट की कोई वजह नहीं है. वो तब होता है जब आप किसी बारे में अनिश्चित या अस्पष्ट हों. लेकिन जब आपको पता है कि आप क्या चाहते हैं और जानते हैं कि सब उस दिशा में काम कर रहे हैं, तब सब ठीक होता है.”

‘लव ब्रेकअप्स ज़िंदगी’ की शूटिंग मार्च में शुरु होने वाली है जबकि फ़िल्म अगस्त में रिलीज़ होगी.

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X