आर्मी ऑफिसर की भूमिका में कुछ इस अंदाज में नजर आएंगी ये एक्ट्रेस..शानदार
डायना पेंटी का परमाणु द स्टोरी ऑफ पोखरण का पहला लुक आ गया है। आप भी देखिए।
बॉलीवुड में बहुत कम एक्ट्रेसेस हैं जो मिलिट्री अवतार में नजर आई हैं। जॉन अब्राह्म की अगली फिल्म परमाणु - द स्टोरी ऑफ पोखरन में डायना पेंटी मिलिट्री अवतार में नजर आएंगी। इसके लिए डायना पेंटी इन दिनों जी तोड़ मेहनत कर रही हैं।
डायना पेंटी फिल्म में परफेक्ट लगने के लिए अपनी रूटीन और वर्कआउट पर काफी ध्यान दे रही हैं। आपको बता दें कि फिल्म में जॉन अब्राह्म लीड रोल में हैं और फिल्म का पहला लुक भी जारी किया जा चुका है।

आपको बता दें कि 1998 में तत्कालीन अटल बिहारी बाजपेई के कार्यकाल में पोखरण परमाणु परीक्षण किया गया था जो भारत के इतिहास में काफी मायने रखता है। जाहिर है इसपर फिल्म बनाना बेहद दिलचस्प होगा। फिल्म का पोस्टर भी काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है।
जॉन अब्राह्म और डायना पेंटी के अलावा बोमन ईरानी की भी फिल्म में मुख्य भूमिका होगी। फिल्म काे डायरेक्ट अभिषेक शर्मा करेंगे और इसे लिखा राइटर्स सैविन कदरोस ने है जिन्होंने नीरजा की कहानी लिखी है। फिल्म मुंबई, दिल्ली में शूट की जाएगी जबकि पोखरण में कुछ हिस्सों की शूटिग हो गई है।


Click it and Unblock the Notifications











