नफरत को कला से मत मिक्स करो.. दीया मिर्जा ने किया पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान का बॉलीवुड में वेलकम, Troll!

dia mirza fawad khan

Dia Mirza welcomes Pak Actor Fawad Khan- कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने लोगों को हिलाकर रखी दिया था। पूरा देश दुखी है और ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी हमले का विरोध पाकिस्तान भी कर रहा है।

जबकि सभी जानके हैं कि आतंकी पाकिस्तान से आए थे और पाकिस्तानी कलाकारों ने भी इस हमले की मजम्मत की है। लेकिन इस बीच एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसके बाद इंडियन एक्ट्रेस दीया मिर्जा पर लोग भड़के हुए है।

दरअसल पहलगाम हमले के बीच दिया मिर्जा ने पाकिस्तानी कलाकारों को सपोर्ट किया है। उन्होने कुछ ऐसा कह दिया है जो कि लोगों को हैरान करने के लिए काफी है। ये चर्चा तब शुरु हुई जब पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी कलाकारों को बैन कर दिया गया और इस वक्त फवाद खान एक फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म का नाम अबीर गुलाल है जिसमें वो वाणी कपूर के साथ नजर आने वाले हैं।

दिया मिर्जा ने क्या कहा?

पाकिस्तान एक्टर फवाद खान को लेकर दिया का कहना है, "यह एक राजनीतिक सवाल है। मेरा मानना है कि कला जो है वो शांति और सद्भाव का माध्यम है। हमें कभी भी कला और खेल को उलझने या नफरत के साथ मिश्रित नहीं होने देना चाहिए।

यह अच्छा है कि फवाद फिल्म में वापस आ गए हैं, आप जानते हैं कि हम जल्द ही देखेंगे। मुझे उम्मीद है कि इससे अन्य सहयोग के लिए ऐसे कई अवसर मिलेंगे।'' दिया मिर्जा ये बयान आग की तरह वायरल हो रहा है। हालांकि लोग उनको ट्रोल कर रहे हैं लेकिन ये बयान उन्होने पहलगाम हमले के पहले दिया था। इस दौरान दिया मिर्जा न्यूज 18 से बातें कर रहे थे।

लोग कर रहे हैं ट्रोल

दिया मिर्जा का बयान पहलगाम हमले के पहले का है लेकिन फिर भी लोग उनको ट्रोल कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''राखी सावंत की तरह ये भी पाकिस्तान जाना चाहती है।'' एक ने लिखा, ''ये दिया मिर्जा जैसे नीच लोगों को ही हम भारतीय अर्बन नक्सल कहते हैं।'' एक ने लिखा, ''जो सपोर्ट करे उसको वहीं भेजो।'' एक ने लिखा, ''फ्लॉप हीरोइन फ्लॉप हीरो का वेलकम कर रही है ये भारतीय है भी।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: dia mirza fawad khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X