कुछ इस तरह की फिल्में करना चाहती हैं दिया मिर्ज़ा!
दीया मिर्ज़ा का कहना है कि वो एक प्रॉड्यूसर के तौर पर अर्थपूर्ण सीनेमा में काम करना चाहती हैं।
एक्ट्रेस-प्रॉड्यूसर दीया मिर्ज़ा का कहना है कि वो एक प्रॉड्यूसर के तौर पर अर्थपूर्ण सीनेमा में काम करना चाहती हैं। आपको बता दें कि दिया बाकी एक्ट्रेस की तरह ज्यादा एक्टिव नहीं हैं और काफी समय से फिल्मों में एक्टिंग करने से दूर हैं।

फिल्मों में काम करने की बात पर दिया ने कहा कि हमारे पास अभी कुछ स्क्रिप्ट हैं और अगर सब कुछ सही रहता है तो जल्द ही आप मुझे बड़े पर्दे पर एक्टिंग करते हुए एक बार फिर देख पाएंगे।
लिंकअप की खबरों से फर्क नहीं पड़ता : दिशा पटानी
वहीं दिया ने कहा कि अगर आप अभी मुझे फिल्म में देखना चाहते हैं तो उसके लिए दुबई जाना पड़ेगा क्योंकि हाल ही में उनके फिल्म 'सलाम मुंबई' वहां रिलीज़ हुई है, जिसे वहां पर काफी पसंद किया जा रहा है। गौरतलब है कि उन्हें 2010 में आई फिल्म 'हम तुम और घोस्ट' और फिर 2012 में आई फिल्म 'जिंदगी तेरे नाम' में देखा गया था।


Click it and Unblock the Notifications











