Pics: दीया मिर्ज़ा - वैभव रेखी की शादी में इस हीरोइन ने ला दिया ट्विस्ट, निभाई सबसे क्यूट रस्म

अभिनेत्री दीया मिर्ज़ा ने 15 फरवरी को बेहद निजी समारोह में बिज़नेसमैन वैभव रेखी से शादी कर ली। दीया की शादी की खबर अचानक ही दो दिन पहले सुर्खियों में आईं। लेकिन शादी की तस्वीरें, दीया ने खुद शेयर की। शादी में सबसे क्यूट रस्म निभाई दीया की दोस्त अदिति राव हैदरी ने।

दीया मिर्ज़ा और अदिति कितने अच्छे दोस्त हैं ये तो हम नहीं बता सकते हैं लेकिन दोनों की एक साथ काफी नज़र आ जाती हैं। वहीं दोनों ने ही अपनी शुरूआत मॉडलिंग से की है।

dia-mirza-vaibhav-rekhi-s-wedding-aditi-rao-hydari-does-joota-chhipai-saves-groom-s-shoes-see-pics

दीया मिर्ज़ा की शादी में बेहद कम लोग शामिल थे जिनमें से एक थीं अदिति राव हैदरी। और उनके हाथों में दूल्हे के जूते नज़र आते ही सबने समझ लिया कि उन्होंने अपनी धर्म निभाते हुए जूते चुरा ही लिए। देखिए बेहद प्यारी तस्वीरें।

बेहद खास दोस्त अदिति

बेहद खास दोस्त अदिति

दीया मिर्ज़ा और अदिति राव हैदरी बेहद करीबी दोस्त हैं और दोनों को अकसर ही कैमरों में कैद कर लिया जाता है।

जूता चुराई की रस्म

जूता चुराई की रस्म

ऐसे में अदिति के हाथों में जूता देखकर सबको यही लगा कि अदिति ने आखिरकार जीजा जी के जूते चुरा ही लिए हैं और अब वैभव को मोटी रकम देकर अपने जूते छुड़वाने पड़ेंगे।

कैमरों में कैद अदिति

कैमरों में कैद अदिति

अदिति राव हैदरी शादी के चुनिंदा मेहमानों में से थीं और वो वक्त से पहले ही जश्न पर पहुंच चुकी थीं। इससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि अदिति और दीया कितनी करीबी दोस्त हैं।

वेन्यू पर अदिति और दीया

वेन्यू पर अदिति और दीया

शादी के वेन्यू पर कैमरों ने अदिति और दीया मिर्ज़ा को बात करते हुए भी कैद किया।

चुराई नहीं छिपाई

चुराई नहीं छिपाई

लेकिन मामला तब पलट गया जब ये पता चला कि अदिति राव हैदरी दरअसल, दूल्हे की टीम में शामिल हैं। उन्होंने जूता चुराई नहीं जूता छिपाई की रस्म अदा की।

पहले ही छिपा दिए जूते

पहले ही छिपा दिए जूते

अदिति ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी में इस बात का खुलासा करते हुए लिखा कि वो हमेशा वैभव की टीम में ही रहेंगी। दरअसल, उन्होंने जूते चोरी होने से पहले ही छिपा दिए थे।

दुलहन से नज़रें ना हटें

दुलहन से नज़रें ना हटें

भई सच में दुलहन इतनी प्यारी हो तो किसकी नज़र दुल्हन से हटेगी। दीया मिर्ज़ा ने अपनी शादी के लिए बेहद सादा और सिंपल जोड़ा चुना।

मीडिया को दी मिठाई

मीडिया को दी मिठाई

शादी के बाद दीया मिर्ज़ा ने खुद बाहर आकर मीडिया की बधाई स्वीकार की और उन्हें मिठाईयां खिलाईं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X